Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

कनाडा का वीजा, अमेरिका में घुसपैठ, ब्रिटेन में शरण, विदेश में ये क्यों करने लगे हिंदुस्तानी?

अमेरिका के कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) डाटा में यह खुलासा हुआ है कि भारतीय, कनाडा का वीजा लेकर अमेरिका में घुसते हैं और ब्रिटेन में शरण लेते हैं. यह अवैध घुसपैठ लगातार हो रही है. सीबीपी के आंकड़ों के मुताबिक करीब 5,152 हिंदुस्तानियों ने अमेरिका में घुसपैठ की कोशिशें, जून महीने में की हैं.

UNHCR
India Daily Live

कनाडा में अमेरिका से पैदल, बिना दस्तावेजों के आने वाले हिंदुस्तानियों की संख्या तेजी से बढ़ी हैं. हिंदुस्तानी, अमेरिका में पैदल ही अवैध तरीके से घुस रहे हैं. उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं हैं. कनाडा की वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रिया ही शक के घेरे में है. अमेरिका की यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) डेटा के मुताबिक जून में करीब 5,152 लोग बिना दस्तावेजों के कनाडा से अमेरिका पहुंचे. दिसंबर 2023 से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने वाले हिंदुस्तानियों की संख्या, मेक्सिको रूट से भी ज्यादा है. 

अमेरिका और कनाडा की सीमा करीब 9,000 किलोमाटर तक फैली है. यूएस-कनाडा लाइन, दुनिया की सबसे लंबी खुली सीमा है. यह मेक्सिको से लगभग दोगुनी है. यूएस सीबीपी डेटा का कहना है कि जनवरी-जून के दौरान कनाडा के साथ अमेरिकी सीमा पर पकड़े गए हिंदुस्तानियों की औसत संख्या 2023 में 2,548 से 47% बढ़कर 3,733 तक पहुंच गई. यह साल 2021 के आंकड़ों से करीब 13 गुना ज्यादा है. 

क्या है इसकी वजह?

अमेरिका में कानूनी रूप से बसे हिंदुस्तानी समाज का दबदबा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतवंशियों की आबादी भी बढ़ी है. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि हिंदुस्तानी, अमेरिकी अबादी में महज 1.5 प्रतिशत हैं वे हाई टैक्स पेयर हैं. सभी इनकम टैक्स का करीब 5 से 6 प्रतिशत हिस्सा हिंदुस्तानी देते हैं. लोग कनाडा से भागकर अमेरिका बेहद भविष्य की तलाश में आते हैं. 

कहां अमेरिका से हो रही है चूक?

सीबीपी के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिकी कड़े नियम-कानूनों में भरोसा रखते हैं. उनकी सीमाएं सिर्फ वैध प्रवासियों के लिए ही खुली हैं. जिसके पास सही कागज हैं, उन्हें ही यहां रहने की इजजात है. दूसरे किसी भी सीमा से ज्यादा सुरक्षित ये सीमा प्रवासियों के लिए है. यहां कम से कम गोली नहीं मारी जाती. यह डंकी रूट की तरह खतरनाक नहीं है. कनाडा में हिंदुस्तानियों के शेल्टर लेने के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं. 

अमेरिका से भागकर ब्रिटेन भागने का क्या तुक है?

अमेरिका में पकड़े जाने के बाद लोग ब्रिटेन भाग रहे हैं. ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि यह सिस्टम का दोहन है. हर शरणार्थी, वैध होना चाहिए. इस तरह शेल्टर लेना गलत है. अब कनाडा और यूके दोनों मिलकर इसे रोकने की दिशा में काम करेंगे. कनाडा यह समझने की कोशिश कर रहा है कि कैसे अवैध प्रवासी, बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं.