‘बस बहुत हुआ, धन्यवाद…’ पत्रकार के तीखे सवाल पर ट्रंप ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को मीट द प्रेस शो की एंकर क्रिस्टन वेल्कर के साथ इंटरव्यू में थे. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद वो अचानक से इंटरव्यू छोड़कर चले गए.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को मीट द प्रेस शो की एंकर क्रिस्टन वेल्कर के साथ इंटरव्यू में थे. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद वो अचानक से इंटरव्यू छोड़कर चले गए. ट्रंप ने उस एंकर को बेईमान और बेवकूफ कहा. फिर उन्होंने अपना माइक हटाया और उसे जमीन पर फेंककर वहां से चले गए.

इस इंटरव्यू का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस दौरान इंटरव्यू की शुरुआत कैलिफोर्निया में वोटों की स्लो काउंटिंग से जुड़े मामलों से हुई. ट्रंप ने शिकायत की कि चुनाव के चार दिन बाद भी नतीजे फाइनल नहीं थे. साथ ही यह भी दावा किया कि यह देरी इसलिए हो रही थी क्योंकि डेमोक्रेट्स द्वारा चुनाव में धोखाधड़ी की जा रही थी. 

पत्रकार ने मांगे ट्रंप के दावों के सबूत:

इसके बाद पत्रकार ने ट्रंप से बार-बार उन सभी दावों के सबूत मांगे, जो वो कर रहे थे. हालांकि, ट्रंप ने कोई सबूत नहीं दिया. इसके बजाय, उन्होंने कहा कि उन्हें बस लोगों को देखने और उनकी बातें सुनने की जरूरत है. सबूत देने के बजाय उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनाव के दिन के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती करना सही है.

पत्रकार ने उन्हें समझाया कि कैलिफोर्नियां में वोटों की गिनती का प्रोसेस हमेशा से ही स्लो रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से कानूनी होता है. इस पर ट्रंप नाराज हो गए. उन्होंने कैलिफोर्निया के चुनाव अधिकारियों को बेईमान कहा. साथ ही ट्रंप वेल्कर पर भी भड़क गए. उन्होंने कहा, "वो बेईमान हैं, ठीक वैसे ही जैसे तुम बेईमान हो. तुम्हारी प्रेस बेईमान है. मीट द प्रेस बेईमान है."

पत्रकार ने दिया ट्रंप की बातों का जवाब:

ट्रंप की बातों का वेल्कर ने शांति से जवाब दिया. उसने कहा कि सच कहूं तो वो बेईमान नहीं हैं. वहीं, ट्रंप ने पलटकर कहा कि तुम या तो बेवकूफ हो या फिर बेईमान. ट्रंप ने मीडिया पर एकतरफा और बेईमान होने का आरोपल गाया. इसके बाद उन्होंने कहा, "माफ करना. चलो इसे यहीं खत्म करते हैं. बहुत हो गया," और अपना माइक उतारकर जमीन पर गिरा दिया. उनके जाने पर वेलकर ने उन्हें याद दिलाया कि वह इंटरव्यू के लिए विस्कॉन्सिन आई थीं. ट्रंप ने जवाब दिया कि वह बारिश में उनके साथ एक घंटे तक बैठे थे और उन्हें पहले ही काफी समय दे चुके थे.