T20 World Cup 2026

गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल बना कब्रगाह, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

इजराइल के हमलों में गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल-शिफा खंडहर बन गया है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस अस्पताल में जहां-तहां शव पड़े हुए हैं.

India Daily Live

Gaza News: इजरायली सेना ने गाजा के कई इलाकों में सैन्य कार्यवाई की है. इजराइल और फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह के बीच चल रहे संघर्ष के बीच गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल राख हो गया है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट है कि गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल-शिफा, इजरायली घेराबंदी के कारण राख में तब्दील हो गया जिससे कई शव पड़े हुए हैं. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को कहा कि गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल इजरायली सेना की अटैके के बाद से राख बन गया है. यह अब शवों को कब्रगाह बन गया है. इज़रायली सेना दो सप्ताह के सैन्य अभियान के बाद सोमवार को गाजा शहर में अल-शिफ़ा अस्पताल से बाहर निकल गई. दावा कि यहां कई फिलिस्तीनी आतंकी थे. 

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट डराने वाली

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने बड़े पैमाने पर हुए विनाश का वर्णन करते हुए कहा कि 25 मार्च के बाद से कई असफल प्रयासों के बाद, डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व वाला मिशन आखिरकार शुक्रवार को अस्पताल पहुंच गया. एजेंसी के प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर लिखा, डब्ल्यूएचओ अल-शिफा तक पहुंचने में कामयाब रहा. ये अस्पताल गाजा में स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ थी, जो अब मानव कब्रों के साथ एक खाली खोल है. उन्होंने कहा कि टीम ने मिशन के दौरान कम से कम पांच शव देखे.

खंडहर बना गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल

डब्ल्यूएचओ की टीम ने बताया कि अस्पताल में अब कुछ बचा नहीं है. अधिकांश इमारतें  पर नष्ट हो गई हैं. अस्पताल में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां फिर से चिक्तिसा बहला करना मुश्किल लगता है. टेड्रोस ने अफसोस जताया कि पिछले साल अस्पताल पर इज़राइल के पहले विनाशकारी हमले के बाद अल-शिफा में बुनियादी सेवाओं को पुनर्जीवित करने के लिए डब्ल्यूएचओ और अन्य सहायता समूहों द्वारा किए गए प्रयास  अब बेकार हो गए हैं. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, गाजा के 36 मुख्य अस्पतालों में से केवल 10 आंशिक रूप से चल रहे हैं. 

7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने इजरायल के कई शहरों में घुसकर कई लोगों को मार डाला साथ बंधक बनाया. इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पर हमला कर दिया. इस लड़ाई में अब तक 33,137 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.