दो बच्चों को पहले लिया गोद फिर किया रेप, अपने बेटों के साथ कुकर्म करने वाले गे कपल को कोर्ट ने सुनाई खौफनाक सजा

Viral News: एक गे कपल ने गोद लिए मासूम बच्चों के साथ क्रूरता की सारी हदे पार कर दी. इस संबंध में अदालत ने दोनों को 100-100 साल की कठोर सजा वो भी बिना पेरोल के सुनाई है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Viral News: अमेरिका के जॉर्जिया में अपने दो गोद लिए बच्चों के साथ रेप करने वाले गे कपल को कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है. दोषी पाए गए गे कपल विलियम और जैचरी ज़ुलोक को 100-100 साल की सजा सुनाई है. दोनों दोषियों को पेरोल की संभावना के बिना ये सजा सुनाई गई है. यानी ऊपरी अदालत से दोनों दोषियों को बेल और पेरोल मिलने की संभावना बहुत ही कम है. 

वाल्टन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय ने कहा, "इन दो प्रतिवादियों ने वास्तव में एक भयावह घर बनाया और अपनी अत्यंत काली इच्छाओं को हर चीज और हर किसी से ऊपर रखा."

दोनों बच्चों को इंसान दिलाने वाले वकील की कोर्ट ने तारीफ करते हुए कहा, "प्रतिवादी ने बच्चों को इंसान दिलाने के लिए जो मजबूती दिखाई है वह काबिले तारीफ है. और इन दोनों बच्चों ने पिछले दो साल से जो लड़ाई लड़ी और प्रतिज्ञा दिखाई वह सच में बहुत ही प्रेरणादाई है."

दोनों मासूमों की उम्र इस क्रमश 10 और 12  वर्ष है. इन्हें एक ईसाई संगठन द्वारा विलियम और जैचरी ज़ुलोक ने गोद लिया था. यह गे कपल जब बच्चों को गोद ले रहा था तो एक बेहतरीन परिवार की तरह नजर आया था. ज़ैकरी बैंकिंग में काम करता था, जबकि विलियम सरकारी नौकरी करता था, जिससे बाहरी तौर पर सामान्य जीवन की छवि बनी रहती थी. लेकिन इन दोनों ने मासूम बच्चों के साथ सालों तक जो कुकर्म किया उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. 

घर के अंदर गे कपल दोनों मासूम बच्चों को प्रताड़ित करते थे, गालियां देते थे. उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते और एक दूसरे से बनवाते थे. और उसका वीडियो रिकॉर्ड करवाते थे. साथ ही साथ दोनों दोषी मासूम बच्चों को पोर्नियोग्राफी कंटेट भी दिखाते थे. रिपोर्ट के अनुसार जब बच्चे 3 और 5 साल के रहे होंगे तभी से गे कपल ने दोनों के साथ क्रूरता शुरू कर दी. 

बच्चों के साथ बनाए गए संबंधो की फोटों दोस्तों को भेजता था गे कपल

अदालत में पेश किए गए सबूतों से पता चलता है कि जैकरी अपने बेटों के साथ क्रूरता करने के बाद अपने दोस्तों से बताता था. उसके एक दोस्त ने पुलिस को बताया, "उसने स्नैपचैट में मुझे मैसेज किया था. उसने कहा था कि आज रात मैं अपने बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने वाला हूं. तुम ऑनलाइन रहना." 

उसने आगे बताया कि जैकरी ने अपने बच्चों के साथ बनाए गए संबंधों की तस्वीरें भी शेयर की हैं. अपने बच्चों का शोषण करने के लिए जैकरी सोशल मीडिया के जरिए दो अन्य लोगों को भी जोड़ता था. 

इस जोड़े को 2022 में गिरफ्तार किया गया था, जब गिरोह के एक कथित सदस्य को बाल पोर्न डाउनलोड करते हुए पकड़ा गया था, और उसने जांचकर्ताओं को बताया था कि कैसे ज़ुलॉक अपने घर में रहने वाले छोटे लड़कों के साथ पोर्न बना रहे थे. वाल्टन काउंटी के पते पर पता लगाए गए एक Google खाते में अपलोड की गई संदिग्ध सामग्री के बारे में नेशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन द्वारा अधिकारियों को सतर्क किया गया था.