नई दिल्ली: मध्य पूर्व में युद्ध के बादल गहराने लगे हैं. बुधवार को ईरान के तेहरान प्रांत में संदिग्ध आग लगने और शिराज में रहस्यमयी धमाके की खबरों ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को चौकन्ना कर दिया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक बातचीत लगभग टूटने की कगार पर है और युद्ध की आहट साफ सुनाई दे रही है.
ईरानी सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को तेहरान के परंद शहर में एक इमारत के ऊपर से गहरे काले धुएं का गुबार उठते देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वहां कोई बड़ा धमाका हुआ है. हालांकि, बाद में परंद फायर विभाग ने स्पष्ट किया कि यह आग नदी किनारे सरकंडों में लगी थी, जिसे बुझाने का काम जारी है. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली.
یک شهروند با ارسال ویدیویی به ایراناینترنشنال از شهر پرند استان تهران، از شنیده شدن صدای انفجار و برخاستن دود به آسمان در روز چهارشنبه ۲۹ بهمن در این منطقه خبر داد. pic.twitter.com/EVTmep8h4s
— ايران اينترنشنال (@IranIntl) February 18, 2026Also Read
तेहरान की घटना के साथ ही शिराज प्रांत से भी डराने वाली खबर आई. यहां शहर के बाहरी पहाड़ी इलाकों में एक जोरदार धमाका सुना गया. प्रशासन अब तक इस धमाके के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाया है. गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में तेहरान और उसके आसपास कई 'अनसुलझे' धमाकों की श्रृंखला देखी गई है, जिन पर ईरानी अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है.
🔵ایران: گزارشهایی از
— MAHTABH🪙NEWS (@MahtabH1NEWS) February 18, 2026
انفجار در منطقه کوهستانی نزدیک شهر شیراز در جنوب کشور. pic.twitter.com/EoXOhCkomH
ईरान के भीतर हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्रीय तनाव को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. 'एक्सियोस' (Axios) की एक रिपोर्ट ने आग में घी डालने का काम किया है, जिसमें एक व्हाइट हाउस अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि आने वाले हफ्तों में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की संभावना 90 प्रतिशत तक है. रिपोर्ट के अनुसार, यदि कूटनीति विफल रहती है, तो कुछ ही दिनों के भीतर एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू हो सकता है.