Elon Musk On FB-Insta: फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने पर एक्स के मालिक एलन मस्क ने तंज कसा है. मंगलवार रात फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अचानक काम करना बंद कर दिया. इस तकनीकी खामी पर ही एलन मस्क ने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निशाना साधा है. मस्क ने मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी तंज कसा है. मस्क ने एक्स पर लिखा कि यदि आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारा सर्वर ठीक काम कर रहा है.
If you’re reading this post, it’s because our servers are working
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024
फेसबुक के अचानक बंद होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. साल 2014 में भी ठीक इसी तरह की समस्या देखी गई थी. 4 अक्टूबर 2021 को भी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की सेवाएं 4 घंटे से भी ज्यादा समय के लिए बंद हो गई थीं. उस दौरान तकनीकी खामी की वजह मेटा के कॉन्फिगरेशन में चेन रिएक्शन को बताया गया था. इस कारण डेटा सेंटर्स के बीच ट्रैफिक फ्लो रुक गया था.
ताजा मामले पर मेटा के कम्युनिकेशन डायरेक्टर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमें तकनीकी खामी की जानकारी मिली है. हमारे लोग लगातार इस खामी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम की मेटा पेरेंट कंपनी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइबर अटैक हुआ है. यूजर इसी कारण तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं.
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024Also Read