धमाकों से फिर हिला दुबई, इमारतों से उठता दिखा काला धुआं! घटना का वीडियो वायरल
दुबई में शुक्रवार को जोरदार विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं और इमारतों के ऊपर काला धुआं उठा. अधिकारियों ने इसे ड्रोन हमले के अवशेष से हुई छोटी घटना बताई है. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इमारत को नुकसान पहुंचा है.
नई दिल्ली: मध्य पूर्व युद्ध के बीच दुबई फिर से सुर्खियों में है. शुक्रवार को शहर के केंद्र में तेज विस्फोट की आवाजें गूंजीं और इमारतों के ऊपर घना काला धुआं छा गया. दुबई मीडिया ऑफिस ने इसे ड्रोन से जुड़ी छोटी घटना बताया, जिसमें इंटरसेप्शन के मलबे से एक इमारत की बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचा. बुर्ज खलीफा के पीछे धुआं दिखने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है. यह घटना 28 फरवरी से चल रहे संघर्ष की ताजा कड़ी है.
विस्फोट और धुएं का मंजर
एएफपी संवाददाता ने बताया कि शहर के मध्य भाग में दो जोरदार धमाके हुए, जिनसे इमारतें हिल गईं. धुआं इतना घना था कि दूर से भी साफ दिख रहा था. बुर्ज खलीफा भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रहा था. वीडियो में धुआं इमारतों के ऊपर फैलता हुआ नजर आया. लोग डर के मारे इमारतों से बाहर निकल आए.
अधिकारियों का बयान
दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि सफल इंटरसेप्शन के मलबे से सेंट्रल दुबई में एक इमारत की बाहरी दीवार को मामूली नुकसान हुआ. कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है. डीआईएफसी क्षेत्र में घटना हुई. गुरुवार को भी अल बदआ इलाके में ड्रोन घटना की सूचना थी.
क्षेत्रीय तनाव का असर
28 फरवरी से शुरू हुए मध्य पूर्व युद्ध में खाड़ी देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जिनमें 7 अमेरिकी सैनिक और 11 नागरिक शामिल हैं. दुबई पर यह दूसरी घटना है. विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के हमलों से खाड़ी में अस्थिरता बढ़ रही है और शहरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
और पढ़ें
- दुनिया में चल रहे तेल संकट के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के फ्यूल डिपो को बनाया निशाना, तालिबानी अधिकारियों ने दे दी चेतावनी
- सीमा पर चीन की नई चाल...अरुणाचल के सामने 450 गांव बसाकर बढ़ाया दबाव, भारत भी दे रहा कड़ा जवाब; जानें क्या है श्याओकांग
- ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका में यहूदियों के टेंम्पल पर अटैक, गोलियों से दहल उठा मिशिगन का सिनागॉग