अगर समझौता नहीं हुआ, तो हम ईरान को ‘स्टोन एज’ में पहुंचा देंगे: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो वो ईरान को स्टोन एज में पहुंचा देंगे. उन्होंने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा, चलिए जानते हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के बारे में जानकारी दी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों तक ईरान पर जोरदार हमले करेगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान किसी समझौते पर राजी नहीं होता, तो अमेरिका उस देश को स्टोन एज में वापस भेज देगा. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के 32 दिनों के बाद, अमेरिका ने अपने ज्यादातर लक्ष्य हासिल कर लिए हैं. 

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सेना को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है. उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, उसकी वायुसेना तबाह हो गई है, कई टॉप नेता मारे जा चुके हैं और उसकी मिसाइल बनाने वाली ज्यादातर फैक्टरियां नष्ट हो गई हैं. ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए कहा, "हम उन्हें स्टोन एज में वापस भेज देंगे, जहां उनकी असली जगह है."

ट्रंप ने भाषण में क्या कहीं अहम बातें: