Sawan 2026

ईरान मदद करे या न करे, जल्द ही होर्मुज से ऑयल सप्लाई होगी शुरू- ट्रंप

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि ईरान चाहे सहयोग करे न करे, बहुत जल्द होर्मुज से तेल का बहाव फिर से शुरू हो जाएगा.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अपने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि ऑयल सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी, फिर भले ही ईरान इसमें सहयोग करें या न करे. ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने पूरा भरोसा जताया कि तेल का सप्लाई जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा.

उन्होंने लिखा, "बहुत जल्द, आप देखेंगे कि तेल का बहाव फिर से शुरू हो जाएगा, चाहे ईरान की मदद मिले या न मिले और मेरे लिए, दोनों ही स्थितियों में कोई फर्क नहीं पड़ता." अपने पोस्ट से ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें ईरान के फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो होर्मुज को लेकर क्या सोचता है. यहां देखें पोस्ट-


अहम समुद्री मार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य:

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी क्षेत्र में एक संकरा लेकिन बेहद ही अहम समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई गुजरती है. यहां होने वाली किसी भी रुकावट का असर ग्लोबल ऑयल प्राइस और एनर्जी सप्लाई पर पड़ता है. 

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: 

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह का शुल्क या टोल न वसूले. उन्होंने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है, ऐसे में बेहतर होगा कि वो ऐसा न करें और अगर वो ऐसा कर भी रहा है तो उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए."

यह बयान ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है. हालांकि, उनके बयान से पता चलता है कि यूएस, तेल मार्गों और परमाणु मुद्दों को लेकर तेहरान पर लगातार कड़ा दबाव बनाए हुए है.

आज से शुरू होगी दोनों पक्षों के बीच बातचीत:

बता दें कि संघर्ष-विराम की घोषणा तब की गई, जब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने में मदद की. एक दीर्घकालिक शांति समझौते तक पहुंचने की कोशिश के तहत, इस्लामाबाद में आज से बातचीत शुरू होने वाली है.