T20 World Cup 2026

डोनाल्ड ट्रंप को हो चुकी है 'भयानक' बीमारी! जेलेंस्की से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का खुला बड़ा राज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मीटिंग हुई. हालांकि, इस दौरान ट्रंप की सेहत को लेकर बड़ा राज खुला है.

X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की हालिया मुलाकात रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के लिए महत्वपूर्ण थी. यह बैठक 28 दिसंबर 2025 को ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में हुई. 

दोनों नेताओं ने शांति योजना पर बात की और उम्मीद जताई कि समझौता जल्द हो सकता है. हालांकि, इस मुलाकात की तस्वीरों में ट्रंप के दाहिने हाथ ने सबका ध्यान खींच लिया. हाथ पर लगा मेकअप साफ दिख रहा था, जो उनकी त्वचा के रंग से अलग था. इससे सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई.

जेलेंस्की ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

बैठक का मुख्य उद्देश्यट्रंप और जेलेंस्की की यह मुलाकात रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम थी. ट्रंप ने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी. 

बैठक के बाद दोनों नेताओं ने पत्रकारों से कहा कि शांति समझौते में अच्छी प्रगति हुई है. ट्रंप ने इसे "सबके लिए अच्छा" बताया, जबकि जेलेंस्की ने सुरक्षा गारंटी पर सहमति की बात कही. हालांकि, क्षेत्रीय मुद्दों पर अभी भी चुनौतियां बाकी हैं.

हाथ पर मेकअप क्यों?

बैठक से पहले और उसके दौरान ली गई तस्वीरों में ट्रंप का दाहिना हाथ असामान्य रूप से गहरा दिखा. कई लोगों ने कहा कि यह कंसीलर या मेकअप लगाकर निशान छिपाने की कोशिश थी. 

इससे पहले भी ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान या बैंडेज दिखे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सेहत की गंभीर समस्या से जोड़ा. कुछ ने मजाक किया, तो कुछ ने चिंता जताई कि वे कोई इलाज छिपा रहे हैं.

यहां पर देखें वीडियो-

 

व्हाइट हाउस की सफाई

व्हाइट हाउस ने इन अटकलों को खारिज किया है. प्रेस सचिव करोलिन लीविट का कहना है कि ट्रंप रोजाना बहुत से लोगों से हाथ मिलाते हैं, जिससे हल्की चोट लग जाती है. साथ ही, वे दिल की सेहत के लिए रोज एस्पिरिन लेते हैं, जो निशान आसानी से बनने का कारण बनती है. 

उन्होंने जोर देकर कहा कि 'राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं और कोई गंभीर समस्या नहीं है. यह सफाई इससे पहले भी कई बार दी जा चुकी है.' ट्रंप ने खुद अपने सेहत पर उठने वाले सवालों को कई बार नकारा है और इसे अफवाह बताया है.