Weather IMD US Israel Iran War

'ईरान को विमान से 1.7 अरब डॉलर कैश भेजा...', बराक ओबामा पर डोनाल्ड ट्रंप के गंभीर आरोप; तेहरान को दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने ईरान को एक बार फिर से चेतावनी दी है.

X (@israelititan)
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ईरान के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ईरान पिछले 47 सालों से पूरी दुनिया के साथ खेल रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा किईरान के लिए सबसे अच्छे दिन तब शुरू हुए जब अमेरिकी की सत्ता बराक ओबामा के हाथों में गई. उन्होंने ओबामा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल ईरान के लिए अच्छे नहीं थे बल्कि उनके ही पक्षधर भी थे. उन्होंने ईरान के लिए इजरायल और बाकी सहयोगियों को नजरअंदाज कर दिया.

बराक ओबाम पर डोनाल्ड ट्रंप के आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर भेज कर उसे एक बेहद ही ताकतवर देश बना दिया. इतना ही नहीं उन्होंने यह तक आरोप लगाया कि ओबामा ने ईरान को 1.7 अरब डॉलर (लगभग 14 हजार करोड़) की नकद राशि विमान के माध्यम से तेहरान भेजी थी. इसके लिए अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड समेत लगभग सभी बैंकों से पैसे निकाल लिए गए थे.

ट्रंप ने कहा कि ईरान भी इतनी बड़ी राशि देखकर दंग रह गया था. उन्हें अपनी किस्मत पर कई दिनों तक यकीन नहीं हो रहा था. ट्रंप ने ओबामा सरकार को पूरी तरह विफल बताया, उनके साथ-साथ जो बाइडेन सरकार पर भी हमला किया. ट्रंप ने कहा कि ईरान हमारे साथ 47 सालों से उलझता रहा है. हम पर कई हमले भी किए हैं, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई  है. लेकिन अब ऐसा नहीं होने देंगे.

ईरान ने दी प्रतिक्रिया

ईरान ने ट्रंप द्वारा की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेतुकापन बताया है. तेहरान ने कहा कि अमेरिका की कथित शांति की इच्छा और इन बयानों में कोई मेल नहीं है. वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह अजीब विडंबना है कि अमेरिका एक ओर शांति की बात करता है और दूसरी तरफ परमाणु हमले की चेतावनी देता है.

उन्होंने हॉलीवुड फिल्म डॉ. स्ट्रेंजलव का जिक्र करते हुए अमेरिका द्वारा दिए जाने वाले बयान का मजाक बनाय है. ईरान की यह प्रतिक्रिया ट्रंप केउस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कहा था कि अगर दोनों देशों के बीच युद्धविराम समाप्त हो जाता है तो आपको बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको ईरान से उठती एक बड़ी चमक नजर पड़ जाएगी.