न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन में ट्रंप की जीत, हेली की हार ने बढ़ाई बाइडन की टेंशन
USA President Election: ट्रंप का चुनाव प्रचार आयोजकों ने निक्की हेली को इस रेस से बाहर होने के लिए कहा है. ट्रंप की इस हार ने राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन टेंशन में आ गए है. आगामी चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है.
USA President Election: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन जीत लिया है. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी और प्रेसिडेंट कैंडिडेट की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल निक्की हेली को हराया है. इस हार के बाद हेली ने कहा है कि वह हार नहीं मानेंगी. इस जीत के बाद ट्रंप की राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी और पुख्ता हो गई है.
हेली ने किया अच्छा प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप नंबवर में होने वाले प्रेसिडेंट इलेक्शन में बाइडन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. इस हार के बाद भारतवंशी निक्की हेली ने कहा है कि वह निराश नहीं हैं. न्यू हैंपशायर के चुनाव में 75 फीसदी वोट काउंट किए गए. ट्रंप को इस चुनाव में 55 फीसदी मत मिले वहीं हेली को 43 फीसदी वोट मिले. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हेली ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है.
ट्रंप ने बनाया नया रिकॉर्ड
आयोवा कॉकस में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी इलेक्शन में जीत के करीब पहुंचकर ट्रंप ने अपनी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से दावेदारी मजबूत कर ली है. ट्रंप अपनी पार्टी के एकमात्र कैंडिडेट हैं जिन्होंने तीन बार न्यू हैम्पशायर प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है.
Also Read
बाइडन की बढ़ी चुनावी टेंशन
रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की यह जीत निर्णायक है. दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली का अब चुनाव से पीछे हटने का सही समय है. ट्रंप का चुनाव प्रचार आयोजकों ने निक्की हेली को इस रेस से बाहर होने के लिए कहा है. ट्रंप की इस हार ने राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन टेंशन में आ गए है. आगामी चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है.