Assam Assembly Election 2026 IPL 2026

'जल्द समझौता नहीं हुआ तो तेहरान का ऊर्जा केंद्र होगा तबाह', डोनाल्ड ट्रंप के इन दावों पर क्या बोले ईरान के स्पीकर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से तेहरान को चेतावनी दी है कि अगर युद्ध को जल्द खत्म नहीं करता है तो उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा.

X (@AmericaSpoof)
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में जंग जैसे-जैसे बढ़ रहा है, उसका खतरा उतना ही ज्यादा बढ़ता जा रहा है. ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है. उन्होंने साफ कहा कि अगर तेहरान 'जल्द' युद्ध खत्म नहीं करता है तो वहां के ऊर्जा केंद्रों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को तबाह कर दिया जाएगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि अमेरिका ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ के साथ बातचीत कर रहा है. हालांकि गालिबफ जो क्रांतिकारी गार्ड के पूर्व कमांडर भी हैं उन्होंने इन बातों से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से हो रही कोई भी बातचीत केवल अमेरिकी सैनिकों की तैनाती का बहाना है. इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बिल्कुल एक दूसरे के विपरीत हैं.