US Israel Iran War

'मोजतबा खामेनेई हैं Gay...शिक्षक के साथ...', ट्रंप के नए दावों में कितनी सच्चाई? जानें अमेरिकी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समलैंगिक हो सकते हैं. पिछले हफ्ते ट्रंप को इस गोपनीय ब्रीफिंग में यह जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: ईरान की सियासत में ताजा हलचल के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अली खामेनेई के बेटे और नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समलैंगिक (Gay) हो सकते हैं. यह जानकारी इतनी संवेदनशील है कि इसे उच्च स्तर की ब्रीफिंग में शामिल किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब यह बात बताई गई तो उनका रिएक्शन देखते ही बन गया.

वे अपनी हैरानी छिपा नहीं पाए और कमरे में ठहाका लगा दिया. अन्य लोग भी इस 'हैरतअंगेज' खबर पर हंस पड़े. यह घटना पिछले हफ्ते की गोपनीय बैठक में हुई.

खुफिया सूत्रों का दावा

न्यूयॉर्क पोस्ट ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियां इस जानकारी को भरोसेमंद मान रही हैं. दो खुफिया अधिकारी और व्हाइट हाउस के करीबी एक व्यक्ति ने पुष्टि की कि यह कोई भ्रामक सूचना नहीं, बल्कि मजबूत स्रोतों से आई है. एक सूत्र ने कहा, "इसे इतने ऊंचे स्तर तक पहुंचाया गया है, तो इसमें कुछ सच्चाई जरूर है."

बचपन के शिक्षक से कथित संबंध

खुफिया आकलन में कहा गया है कि मोजतबा का अपने बचपन के एक शिक्षक के साथ लंबे समय तक संबंध रहा. कुछ सूत्रों ने इसे खामेनेई परिवार के लिए काम करने वाले व्यक्ति से जोड़ा. रिपोर्ट में दावा है कि यह रिश्ता कई सालों तक चला. हालांकि, कोई फोटो या ठोस सबूत नहीं बताया गया, लेकिन अमेरिकी एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं.

हमले के बाद का व्यवहार

फरवरी में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में मोजतबा घायल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज के दौरान उन्होंने पुरुष देखभालकर्ताओं के प्रति आक्रामक रवैया दिखाया. इसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. अफवाहें तब और तेज हुईं जब 2024 के हेलीकॉप्टर हादसे के बाद ईरानी सियासी गलियारों में यह चर्चा शुरू हुई.

पुरानी राजनयिक रिपोर्ट का जिक्र

2008 की एक गोपनीय अमेरिकी राजनयिक केबल, जो बाद में विकीलीक्स में आई, में मोजतबा के नपुंसकता से जुड़े इलाज का जिक्र है. दस्तावेज के अनुसार, वे लगभग 30 साल की उम्र में शादी किए और ब्रिटेन के अस्पतालों में कई बार भर्ती रहे. परिवार को बच्चे की उम्मीद थी, लेकिन इलाज के बाद ही पत्नी गर्भवती हुई.

ईरान में संवेदनशील मुद्दा

ईरान में समलैंगिकता गैरकानूनी है और सख्त सजा का प्रावधान है. ऐसे में यह आरोप वहां की धार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था के लिए बेहद शर्मनाक हो सकता है. मोजतबा की पत्नी जहरा और बेटे मोहम्मद बगेर की भी उसी हमले में मौत की बात कही गई है. उनके एक बेटा और एक बेटी होने की जानकारी है.