'वे धोखेबाज हैं, डेमोक्रेटे्स ऐसे ही चुनाव जीतते हैं', आखिर कमला हैरिस पर क्यों ऐसे आरोप लगाने लगे ट्रंप?
US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने प्रतिद्वंदी कमला हैरिस पर बड़ा आरोप लगाया है. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिशिगन के डेट्रायट के पास बुधवार को आयोजित अपनी चुनावी रैली में भीड़ दिखाने के लिए कमला हैरिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का यूज किया.
US Presidential Election: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कमला हैरिस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कमला हैरिस ने मिशिगन के डेट्रायट के पास बुधवार को रैली आयोजित की, जहां भीड़ न के बराबर थी, लेकिन कमला हैरिस ने भारी भीड़ दिखाने के लिए AI का यूज किया.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया. उन्होंने पूछा कि क्या किसी ने गौर किया कि कमला ने एयरपोर्ट पर धोखा दिया? विमान में कोई नहीं था और उसने विमान में 'AI' का यूज किया. कमला हैरिस ने समर्थकों की भारी 'भीड़' दिखाई, लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं. उन्होंने कहा कि जब एयरपोर्ट पर एक रखरखाव कर्मी ने भीड़ की नकली तस्वीर देखी, तो उसने कमला हैरिस के झूठ को पकड़ लिया. ट्रंप ने कहा कि इसकी बाद में पुष्टि भी हुई, जब उपराष्ट्रपति के विमान पर लगे शीशे में सच दिख गया. वे (कमला हैरिस) धोखेबाज है.
ट्रंप बोले- डेमोक्रेट्स इसी तरह धोखा देकर चुनाव जीतते हैं
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस के पास इंतज़ार करने के लिए कोई नहीं था और 'भीड़' 10,000 लोगों की लग रही थी. उनके भाषणों में नकली 'भीड़' को दिखाया जा रहा है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स इसी तरह से धोखा देकर चुनाव जीतते हैं. इसी तरह की एक और पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि देखिए, हमने उन्हें नकली 'भीड़' के साथ पकड़ा. वहां कोई नहीं था. बाद में ट्रंप ने फिर से पोस्ट किया और लिखा कि कमला के बारे में सब कुछ नकली है.
Also Read
कमला हैरिस और टिम वाल्ज ने किया पलटवार
डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के बाद कमला हैरिस और टिम वाल्ज़ की कैंपेन टीम ने पलटवार किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर रैली की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि ये मिशिगन में हैरिस-वाल्ज़ के लिए 15,000 लोगों की भीड़ की वास्तविक तस्वीर है. इसमें आगे कहा गया कि ट्रंप ने एक हफ़्ते से ज़्यादा समय से किसी स्विंग स्टेट में प्रचार नहीं किया है... क्या वे थक गए हैं?
एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, हैरिस-वाल्ज़ की कैंपेन टीम ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रैली में मौजूद भीड़ को दिखाया गया. साथ में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा गया: "चेतावनी: ये वीडियो @realDonaldTrump को परेशान कर सकती है.