menu-icon
India Daily

पाकिस्तान से अलग होकर बना 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान', सोशल मीडिया पर किए जा रहे बड़े दावे, क्या सच में PAK ने खो दिया अपना कंट्रोल

Viral: यानी बलूचिस्तान ने खुद की आजादी की घोषणा कर दी थी. इसके बाद से पिछले कई दिनों इस बात को लेकर चर्चा हो रही है.

Gyanendra Tiwari
पाकिस्तान से अलग होकर बना 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान', सोशल मीडिया पर किए जा रहे बड़े दावे, क्या सच में PAK ने खो दिया अपना कंट्रोल
Courtesy: Social Media

सोशल मीडिया पर इस समय रिपब्लिक ऑफ बलुचिस्तान की खूब चर्चा हो रही है. बड़े-बड़े दावा किए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स तो ये तक दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान से अलग होकर बलूचिस्तान एक अलग राष्ट्र बन गया है. दरअसल, बलूची एक्टिविस्ट मीर यार बलोच ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दावा किया था कि वो लोग आजाद हो चुके हैं.

बलूचिस्तान ने खुद की आजादी की घोषणा कर दी थी. इसके बाद से पिछले कई दिनों इस बात को लेकर चर्चा हो रही है. अब ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि क्या सच में पाकिस्तान ने बलूचिस्तान से अपना कंट्रोल खो दिया है? आइए इसी सवाल के जवाब को जानने की कोशिश करते हैं. 

सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान के बनने वाली पोस्ट की भरमार

दरअशल, 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 इलाकों पर हमला करके आतंकवादियों के अड्डों को तबाह किया था. इसी के बाद से बलूचिस्तान के आजादी की बात को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जाने लगे. मीर यार बलूच ने बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके भारत से अपील की थी वह बलूचिस्तान की एंबेसी खोलने के लिएदिल्ली में स्पेस दे. 

मीर यार बलूच ने यह भी दावा किया कि बलूच ल

ड़ाकों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पासपोर्ट और मुद्रा छापने के लिए धन जारी करने को कहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बलूचिस्तान के झंडे और एक इंडिपेंडेंट बलूच राज्य के नक्शों की भरमार है, जिससे एक नए गणतंत्र के निर्माण का आभास होता है. 

 

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अभी तक नहीं मिली मान्यता

लेकिन बलूचिस्तान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. न ही कोई ऐसे स्त्रोत अभी तक मिले हैं जो इसकी पुष्टि करते हों. ऐसे में यह कहना गलत होगा कि पाकिस्तान का बलूचिस्तान से कंट्रोल खो गया है. बलुच को अलग करने की मांग करने वाले लोग अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगातार अपील कर रहे हैं कि उसे मान्यता दे और उसकी आर्थिक सहायता करें. लेकिन कोई भी इस बड़ी शक्ति या महाशक्ति ने बलूचिस्तान को अभी तक मान्यता नहीं दी है.