पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में झड़पें, 17 वर्षीय किशोर समेत 2 की मौत, सैकड़ों गिरफ्तार

पेरिस सेंट-जर्मेन पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता. इस जीत के बाद फैंस ने पेरिस की सड़कों पर रात भर जश्न मनाया. कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 192 लोग घायल हो गए.

Social Media
Gyanendra Sharma

पेरिस सेंट-जर्मेन पहली बार  चैंपियंस लीग का खिताब जीता. इस जीत के बाद फैंस ने पेरिस की सड़कों पर रात भर जश्न मनाया. कई जगहों पर हिंसक झड़पें हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 192 लोग घायल हो गए.अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी AFP ने फ्रांस के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि शहर में व्यापक हिंसा के बाद 559 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

शहर भर में जश्न का माहौल अराजकता में बदल गया इसलिए संवेदनशील इलाकों में दंगा पुलिस को तुरंत तैनात किया गया. द टेलीग्राफ के अनुसार, हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया. म्यूनिख में इंटर मिलान पर पीएसजी की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों समर्थक पेरिस की सड़कों पर उमड़ पड़े. हालांकि इसके तुरंत बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.

प्रशंसकों ने जश्न मनाते समय शांति बनाए रखने के लिए पीएसजी खिलाड़ियों की अपील पर ध्यान नहीं दिया. इसके बजाय, पूरे शहर में हिंसा और आगजनी की खबरें आईं. इसके अलावा, फ्रांस24 ने बताया कि पुलिस ने झड़पों के बाद फ्रांस की राजधानी में लगभग 500 लोगों को गिरफ्तार किया.