menu-icon
India Daily

ड्रैगन के निशाने पर एक और देश, चालाकी करने पर चुकानी होगी बड़ी कीमत!

China News: चीन ने फिलिपींस और ताइवान के बाद अपने दूसरे पड़ोसी देशों को भी परेशान करना शुरु कर दिया है. वियतनाम ने कहा है कि चीनी जहाज उसके जलक्षेत्र में अवैध तरीके से घुसपैठ कर रहे हैं.

India Daily Live
ड्रैगन के निशाने पर एक और देश, चालाकी करने पर चुकानी होगी बड़ी कीमत!
Courtesy: Social Media

China News: भारत से गलवान घाटी में मुंहतोड़ जवाब खाने के बाद चीन अपने पड़ोसियों को तंग कर रहा है. बीते कुछ समय से आप सब चीन और फिलिपींस के बीच टकराव की खबरें लगातार सुनते आ रहे हैं. इस दौरान चीन का ताइवान को लेकर आक्रामक रवैया भी चर्चा में रहा है,जब हाल ही में उसकी सेना ने द्वीपीय देश को चारों ओर से घेरकर सैन्य अभ्यास किया था. एक बार फिर चीन ने अपने पड़ोसी के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया है. दक्षिण चीन सागर में वह अब वियतनाम को आंखे दिखा रहा है. 

रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया कि उसने चीन से उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र और महाद्वीपीय शेल्फ पर अवैध सर्वे वाली गतिविधियों की रोकने की मांग की है. वियतनाम के जल क्षेत्र में हाल के दिनों में चीनी जहाजों की घुसपैठ बढ़ गई है.  हनोई इसे अपने लिए एक विशेष खतरे के रूप में देख रहा है. 

वियतनाम ने जताई चिंता 

पिछले साल चीन के जहाज ने वियतनाम के जल क्षेत्र में एक माह तक घुसपैठ जारी रखी थी. वियतनाम के जल क्षेत्र में चीनी जहाजों के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फाम थू हांग ने कहा कि हम इन गतिविधियों से बेहद चिंतित हैं. इस मसले को सुलझाने के लिए चीनी अधिकारियों से संपर्क किया है. 

चीन के अहम प्लान का हिस्सा 

वियतनाम के प्रवक्ता ने कहा कि चीन को चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का पालन करना चाहिए. दक्षिणी चीन सागर को वियतनाम में पूर्वी सागर कहकर संबोधित किया जाता है. चीनी जहाज  वियतनामी जल क्षेत्र में लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं. दरअसल चीन के सर्वेक्षण जहाजों की लगातार मौजूदगी उसकी बड़ी योजना का हिस्सा है. ीचन इसके तहत दक्षिणी चीन सागर पर अपना दावा ठोकना चाहता है. यह इलाका तेल और नेचुरल गैस के भंडार से समृद्ध है.