Israel Hamas War: जंग के बीच टेंशन में चीन! मध्य-पूर्व में तैनात किए अपने 6 वॉरशिप
Israeal Hamas War: हमास और इजरायल की जंग के कारण बिगड़ रहे मध्य-पूर्व के हालात के बीच बीजिंग ने क्षेत्र में एक गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर सहित छह वॉरशिप तैनात किए हैं.
Israeal Hamas War: हमास और इजरायल की जंग के कारण बिगड़ रहे मध्य-पूर्व के हालात के बीच बीजिंग ने क्षेत्र में एक गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर सहित छह वॉरशिप तैनात किए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन वॉरशिप्स की मौजूदगी चीन की ओर से ऑपरेशन का संकेत करती हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन वॉरशिप में जिबो, टाइप 052डी गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रयार, इंटीग्रेटेड सप्लाई शिप कियानदाओहू और फ्रिगेट जिंगझोऊ शामिल हैं.
मस्कट से हुए रवाना
इस रिपोर्ट में चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया है कि चीन के ये जंगी जहाज 14 अक्टूबर को मस्कट के तट से रवाना हो गए थे. वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने भी क्षेत्र की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने सबसे आधुनिक पोत गेराल्ड आर फोर्ड और एक सैन्य टुकड़ी को भी तैनात किया है.
गाजा पर जमीनी कार्रवाई
इजरायल और हमास की जंग के बीच बीते 17 दिनों से जंग जारी है. 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल के ऊपर हमला बोल दिया था. इसके बाद इजरायल की ओर से शुरू की गई जवाबी कार्रवाई जंग में तब्दील हो गई. इजरायली प्रधानमंत्री की ओर से इसकी घोषणा की गई थी. इजरायल अब गाजा में हमास के ठिकानों पर जमीनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.
यह भी पढ़ेंः जिसने रची इजरायल हमले की साजिश वो निकला ब्रिटेन का नागरिक, क्या अब ब्रिटेन निभाएगा दोस्ती?