T20 World cup: 'सजा मिलने पर रोना मत', जडेजा ने मोहम्मद यूसुफ को दिया जवाब, PAK के भारत मैच के बॉयकॉट पर क्या कहा थआ?
टी20 विश्व कप से पहले भारत-पाक कंट्रोवर्सी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब यह जंग सोशल मीडिया की जुबानी जंग में तबदील हो चुकी है. इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने पाक के पूर्व क्रिकेट यूसूफ मोहम्मद को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'लीगल केस हो तो रोना मत....'
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होना है. लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट को लेकर कंट्रोवर्सी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. रिपोर्ट है कि अब पीसीबी ने 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेलने से मना कर दिया है. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है.
सोशल मीडिया पर पीसीबी और मोहसिन नकवी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर पीसीबी का समर्थन कर रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने भारत को लेकर एक पोस्ट किया. जिस पर अब इस पूरी घटना पर भारत के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बॉयकॉट के बाद अब बोर्ड और टीम पर लीगल एक्शन लिया तो रोना मत.
अजय जडेजा ने मोहम्मद यूसुफ को दिया करारा जवाब
मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर विवाद छिड़ा हुआ है, हालांकि यह विवाद सरहद का नहीं बल्कि खेल के मैदान का है. इस विवाद को पाक के पूर्व बल्लेबज मोहम्मद यूसुफ ने और हवा देते हुए पोस्ट किया. उनके इस पोस्ट का भारत के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने करारा जवाब देते हुए कहा कि 'फिर बाद में कोई लीगल केस या कोई प्रतिबंध लगे तो रोना मत, क्योंकि आप लोगो की छोटी-छोटी बातों पर रोने की आदत है .'
Phir baad me koi legal case ya sanctions lage to rona mat, because aap logo ki aadat hai choti choti baato par rone ki 😅 https://t.co/2lP2pdAEcU
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) February 2, 2026
जानिए यूसुफ मोहम्मद में क्या कहा
दरअसल पूर्व पाक क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर पीसीबी का समर्थन करते हुए लिखा था कि हमारी सरकार का यह एक मुश्किल लेकिन ज़रूरी कदम है. सिद्धांतों को कमर्शियल हितों से पहले आना चाहिए. दुनिया भर में क्रिकेट को सच में ग्लोबल बनाने के लिए इसमें 'चुनिंदा' प्रभाव खत्म होना चाहिए. हम गर्व से खेलते हैं, हम खेलों में समानता और न्याय के लिए भी हमेशा खड़े हैं. इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग शुरु हो गई है.
ICC पाकिस्तान पर ले सकती है एक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच खेलने से मना करती है तो आईसीसी पीसीबी क्रिकेट पर कड़ा एक्शन ले सकती है. आईसीसी ने इस मामले पर कहा कि पाकिस्तान का आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करना वैश्विक क्रिकेट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है.
इसका खेल पर दीर्घकालिन प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. तो अगर पाकिस्तान ऐसा कोई भी कदम उठाती है तो पाकिस्तान क्रिकेट को इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है. टूर्नामेंट में चुनिंदा रूप से हिस्सा लेने की यह स्थिति ग्लोबल खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाती.