'भारत के खिलाफ कोई सबूत नहीं', कनाडा पुलिस प्रमुख का बड़ा बयान! ओटावा-नई दिल्ली के सुधरने लगे संबंध
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारतीय अधिकारियों पर सिख की हत्या और जबरन वसूली के आरोप लगाए गएं. हालांकि अब RCMP के कमिश्नर ने इस ममले पर बड़ा बयान दिया है.
कनाडा ने भारतीय सरकार पर लगाए गए बॉर्डर पार दमन के आरोपों में नया बयान दिया है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कमिश्नर माइक डुहेम ने साफ कहा है कि इस दावे को लेकर उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि विदेशी दखल या भारतीय एजेंटों से जुड़ी कोई भी सीधी कड़ी नहीं मिली है. डुहेम का यह बयान मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान आया है.
डुहेम ने कहा कि हमारे पास मौजूद सभी फाइलों और चल रही जांचों में विदेशी संस्था से कोई संबंध नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि लोग धमकियां दे रहे हैं, परेशान कर रहे हैं लेकिन इन घटनाओं को किसी देश की सरकार से जोड़ने वाले कोई सबूत नहीं मिले हैं.
ट्रुडो ने भारत पर लगाए थे गंभीर आरोप
भारत और कनाडा के बीच पिछले कुछ समय से संबंध खराब हो चुके थे. जस्टिन ट्रुडों के कार्यकाल के दौरान यह आरोप लगाया गया था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय अधिकारियों का हाथ है. इतना ही नहीं उन्होंने विश्वसनीय सबूत मिलने का भी दावा किया था. जिसके बाद दोनों देश के संबंध बिगड़ गए थे. लेकिन अब RCMP प्रमुख का नया बयान पुराने आरोपों पर सवाल उठाता है. ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबे ने भी यही बात कही है. उन्होंने कहा कि जबरन वसूली संकट में भारत सरकार की संलिप्तता की कोई जानकारी नहीं है.
आरोपों को खारिज करता रहा है भारत
भारत की ओर से हर बार इन आरोपों को खारिज किया गया है. भारतीय अधिकारियों की ओर से हर बार इन आरोपों को लेकर सबूत मांगे गए और इन आरोपों को बेबुनियाद बताया गया है. भारत का कहना है कि कनाडा में अपराधी तत्व सक्रिय हैं, लेकिन सरकार का कोई हाथ नहीं है. इस समय कनाडा में खालिस्तानी समर्थक और अन्य समूहों के बीच तनाव है. कुछ जगहों पर धमकियां और हिंसा की घटनाएं हुई हैं. RCMP जांच कर रही है, लेकिन कमिश्नर का बयान बताता है कि विदेशी सरकार से सीधा लिंक साबित नहीं हुआ. इस बयान से कनाडा और भारत के संबंध शायद सुधर सकते हैं. दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव शांत हो सकता है.
और पढ़ें
- पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तांडव! इतने करोड़ का कर डाला कलेक्शन
- झारखंड में अंधविश्वास की हद पार, जादू-टोने के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को जबरदस्ती पिलाया पेशाब
- ईरान के आगे नहीं टिक पाया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अमेरिका ने खुद बताई सच्चाई