T20 World Cup 2026

'खाली नहीं कर सकते, खुद बनाएं अपने प्लान', इजरायल में यूएस एंबेसी ने अमेरिकी नागरिकों से क्यों कही ये बात?

अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने इजरायल में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सलाह जारी की है. जिसमें उन्होंने अभी अमेरिका के नागरिकों को सीधे मदद देने से मना कर दी है.

X (@NickJFuentes)
Shanu Sharma

ईरान द्वारा लगातार इजरायल और मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमले किए जा रहे हैं. जिसकी वजह से इजरायल में रह रहे अमेरिकी नागरिकों की मुश्किलें भी बढ़ गई है. ऐसे में अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने अमेरिकी नागरिकों के लिए सलाह जारी की है. उन्होंने कहा कि देश छोड़ने के विकल्प बहुत कम हैं. 

तेल अवीव का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अभी बंद है. कोई व्यावसायिक उड़ान नहीं चल रही है. राजदूत हकबी ने कहा कि एयरपोर्ट कब सामान्य होगा, यह स्पष्ट नहीं है. अगर जल्दी खुलता भी है तो उड़ानें बहुत कम होंगी. एल अल एयरलाइंस को प्राथमिकता मिल सकती है, अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के जल्दी शुरू होने की उम्मीद कम है.

इन रास्तों से अमेरिकियों को निकलने की सलाह

राजदूत हकबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सिक्योरिटी अलर्ट में सलाह दी है. इज़रायली पर्यटन मंत्रालय की शटल बसों से ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए मिस्र जाना सबसे अच्छा रास्ता है. यह क्रॉसिंग 24 घंटे खुली है, वहां से यात्री ताबा से उड़ान ले सकते हैं या काहिरा जाकर अमेरिका की उड़ान पकड़ सकते हैं. हालांकि इसके लिए  कुछ यात्रियों को वीजा फीस देनी पड़ सकती है. सिनाई क्षेत्र में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को छूट मिलती है. हकबी ने जॉर्डन के रास्ते निकलने की सलाह नहीं दी है. एलेनबी क्रॉसिंग पर उड़ानें अनियमित हैं. दक्षिणी क्रॉसिंग भी सीमित समय पर खुलती है. क्वीन आलिया एयरपोर्ट से आगे की उड़ानें कम हैं और देरी से चल रही है. ऐसे में कहीं से भी निकलने से पहले स्थिति का पता कर लें.

इजरायल में रहने वालों को खास सलाह

अमेरिकी दूतावास ने यरूशलम में पुष्टि की है. सभी अमेरिकी सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार अगली सूचना तक वहीं रहना होगा. दूतावास निजी अमेरिकी नागरिकों को निकालने या सीधी मदद देने की स्थिति में नहीं है इसलिए लोगों से खुद सुरक्षा योजना बनाने को कहा गया है. दूतावास ने चेतावनी दी है कि स्थिति तेजी से बदल सकती है. अमेरिकियों से सतर्क रहने को कहा गया है. जरूरत के समय के लिए निकटतम शेल्टर की जानकारी रखने की सलाही दी है. रॉकेट, मिसाइल या ड्रोन हमलों के खतरे में सभी रेड अलर्ट सायरन को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है. दूतावास ने सभी अमेरिकियों को स्टेट डिपार्टमेंट के स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में नामांकन करने की सलाह दी है. इससे अपडेट और इमरजेंसी संपर्क आसान होगा.