Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

अमेरिका तक पहुंच गया बांग्लादेशियों का प्रदर्शन, न्यूयॉर्क में स्थित वाणिज्य दूतावास में की तोड़फोड़

बांग्लादेशियों का विरोध प्रदर्शन अब अमेरिका तक पहुंच गया है.यहां न्यूयॉर्क में स्थित वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की गई है. जिसका वीडियो भी सामने आ गया है. यहां प्रदर्शनकारी बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाने की मांग कर रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत पहुंचीं शेख हसीना का मिलिट्री प्लेन आज सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है. प्लेन कहां गया है. फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है.वहीं खबर है कि बांग्लादेश वायुसेना का प्लेन C-130J हिंडन एयरबेस से आज सुबह 9 बजे ही शेख हसीना को लेकर रवाना हो गया है लेकिन कहां जा रहा है इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि इस पर अभी आशंका कि उस प्लेन में शेख हसीना थी या कोई और.

इस बीच खबर आ रही है कि बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी के कार्यकर्ता शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद अब न्यूयार्क में बांग्लादेश के महावाणिज्य दूतावास में घुस गए हैं और यहां बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाने की मांग कर रहे हैं.

न्यूयार्क में बांग्लादेश के एंबेसी में हंगामा

इस मांग को लेकर न्यूयार्क में बांग्लादेश के एंबेसी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. दूतावास में तोड़फोड़ भी की गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आ गया है.जहां लोग आपस में भिड़ गए हैं. हालांकि कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह से समझाया और शेख मुजीब की तस्वीर को हटा दिया.

वहीं अमेरिका ने बांग्लादेश में पैदा हुए राजनीतिक संकट को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है. ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक अमेरिका ने अंतरिम सरकार बनाने के फैसले का स्वागत किया है.