AQI Budget 2026

खत्म हो रही है ब्रिटेन से आस, अब कहां शरण लेंगी हसीना? ये 5 देश हैं विकल्प

समय बीतने के साथ शेख हसीना का ब्रिटेन में शरण पाना मुश्किल होता जा रहा है. हसीना फिलहाल भारत में हैं लेकिन वह ज्यादा समय तक भारत में नहीं रह सकतीं, ऐसे में उनके पास 5 देश ऐसे हैं जहां वह राजनीतिक शरण लेने के लिए जा सकती हैं. हालांकि यहां भी कुछ अड़चनें हैं.

SOCIAL MEDIA
India Daily Live

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिलहाल उन्होंने भारत में शरण ले रखी है. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि हसीना ब्रिटेन में राजनीति शरण ले सकती है लेकिन समय बीतने के साथ ही अब यह मुश्किल होता जा रहा है. माना जा रहा है कि ब्रिटेन उन्हें शरण देने से कतरा रहा है. शेख हसीना भारत में लंबे समय तक नहीं रुक सकतीं ऐसे में उनके पास 5 देशों का विकल्प हैं जहां वह शरण लेने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन हसीना के लिए यहां भी शरण लेना आसान हीं हैं.

1. रूस
रूस के साथ हसीना के मजबूत संबंध हैं, ऐसे में हसीना रूस में जाने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन रूस जाने से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हसीना के बेटे अमेरिका में रहते हैं और यूक्रेन युद्ध के चलते रूस और अमेरिका के रिश्ते इस वक्त कैसे हैं ये जगजाहिर है. इसके अलावा अमेरिका और यूरोप ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं, ऐसे में रूस जाकर हसीना अमेरिका और पश्चिमी देशों को नाराज नहीं करना चाहेंगी.

2. बेलारूस
हसीना बेलारूस में भी शरण लेने का विचार कर रही हैं. बेलारूस में उनके भतीजे रहते हैं. रूस से संबंध रखने वालों की मेजबानी के   ऐतिहासिक खुलेपन के कारण बेलारूस हसीना के लिए एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में काम कर सकता है.

3. कतर
कतर से बांग्लादेश के अच्छे राजनयिक संबंध रहे हैं. इसके अलावा कतर का राजनीतिक हस्तियों को शरण देने का इतिहास रहा है. हसीना कतर जाने का भी विकल्प चुन सकती हैं. मध्य पूर्व में होने के कारण कतर बांग्लादेश के ज्यादा करीब है. वहां हसीना को एक बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सकती है.

4. सऊदी अरब
रिपोर्टों से संकेत मिला है कि शेख हसीना सऊदी अरब में शरण लेने के लिए वहां की सरकार से बातचीत कर रही हैं. हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में हैं, इस पर अभी विस्तार के कोई जानकारी नहीं है.


5. फिनलैंड
फिनलैंड के साथ हरीना के पारिवारिक संबंध हैं. उनके कई रिश्तेदार फिनलैंड में हैं. फिनलैंड के साथ कनेक्शन उन्हें यूरोप में शरण मिलने में मदद कर सकता है. इसके अलावा फिललैंड में रहने से वह अमेरिका और यूरोप में रहने वाले अपने करीबियों से आसानी से मिल सकती हैं. उनका बेटा, बेटी और रिश्तेदार आसानी से वहां जा सकते हैं.