क्या 2026 में धरती पर आएंगे एलियंस? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और ट्रंप के UFO सीक्रेट ने बढ़ाया डर

बाबा वेंगा ने एलियन्स को लेकर भविष्यवाणी की थी. अब ट्रंप के निर्देश पर UFOs और एलियंस के बारे में डिटेल्स पब्लिक की गई है, जिसे इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा… जिन्हें बाबा वेंगा के नाम भी जाना जाता है. इनकी भविष्यवाणियों के किस्से हम पिछले काफी समय से सुनते आ रहे हैं. इनकी मौत वर्ष 1996 में हुई थी. उन्होंने कभी भी अपनी कोई भी भविष्यवाणी लिखी नहीं. उन्होंने सिर्फ इसके बारे में बताया था. ऐसे में जब भी कोई बड़ी घटना दुनिया में होती है और वो इनकी भविष्यवाणी से मिलती-जुलती होती है, तो उसे घटना से जोड़ दिया जाता है.

अब एक बार फिर से बाबा वेंगा सुर्खियों में हैं. ऐसा कहा जाता है कि इन्होंने 2026 में एलियन्स के धरती पर उतरने की भविष्यवाणी की थी. ऐसे में अब इसके भी सच होने की खबरें सामने आ रही हैं. बता दें कि अमेरिकी सरकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर UFOs और एलियंस के बारे में डिटेल्स पब्लिक करने की तैयारी कर रही है. 

क्या है इन गोपनीय फाइलों में:

बता दें कि पेंटागन ने कई गोपनीय फाइलें पहली बार जारी की हैं. इन्हें कई सालों तक सामने नहीं लाया गया था. इन डॉक्यूमेंट्स में बताया गया है कि 1940 के दशक से अभी तक कई रहस्यमई घटनाएं हुई हैं. अमेरिका के रक्षा विभाग ने शुक्रवार को 160 से ज्यादा UFO फाइलें जारी की हैं. अब इन घटनाओं को अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फिनॉमेना कहा जाता है. एक रिपोर्ट दिसंबर 1947 की है, जिसमें फ्लाइंग डिस्क देखने की बात है. 1948 की एक टॉप सीक्रेट रिपोर्ट में अज्ञात विमानों और उड़ती तश्तरियों का जिक्र है.

क्या बाबा वेंगा ने सही में की थी ये भविष्यवाणी:

इस बात का तो कोई स्पष्ट सबूत नहीं है कि बाबा वेंगा ने सही में ये भविष्यवाणी की थी या नहीं, लेकिन इस दावे ने ऑनलाइन फैले हुअ दावों पर सोचने के लिए मजबूर जरूर कर दिया है. जब से UFOs के बारे में पता चला है, तब से लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं. कई लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और कुछ लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. 

कुछ अमेरिकी पादरी ने दावा किया है कि ये जीव किसी दूसरे ग्रह से नहीं बल्कि दूसरे डायमेंशन से हैं. कई लोग इसे लेकर कंफ्यूज हैं और कहते हैं कि उन चीजों को समझने में सावधानी बरतनी चाहिए, जो हमारी जानकारी से परे हैं. अब दुनियाभर को इस बात का इंतजार है कि आने वाले महीनों में अमेरिकी सरकार क्या खुलासा करेगी.