पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सुवेंदु अधिकारी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें बड़े नेताओं में खड़ा कर दिया है. आज वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. राजनीतिक विश्लेषकों से लेकर आम लोगों तक हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इतने कम समय में उन्हें इतनी शौहरत कैसे हासिल हुई.
राजनीति में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व, संवाद और लोगों से जुड़ने की क्षमता भी काफी मायने रखती है. अंक ज्योतिष मानते है कि किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख उसके स्वभाव और उसके भविष्य को तय करने में गहरा असर डालती है. यही वजह अब सुवेंदु अधिकारी के मूलांक को लेकर सामने आ रही है.
अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका मूलांक निकाला जाता है. सुवेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को हुआ था. यानी अगर जन्म तारीख 15 को जोड़े तो उनता मुलांक 6 बनता है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 6 को बेहद प्रभावशाली माना जाता है. इसे शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है. शुक्र ग्रह को आकर्षण, लोकप्रियता और सुख समृद्धि का कारक कहा जाता है. ये भी माना जाता है कि जिन लोगों का मूलांक 6 होता है उनमें लोगों को प्रभावित करने की क्षमता होती है.
अंक ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से आकर्षक और मिलनसार होते हैं. वे लोग जहां भी जाते हैं अपनी अलग पहचान बना लेते हैं. इनके अंदर लोगों से घूलने मिलने की क्षमता काफी मजबूत होती है और यही गुण उन्हें राजनीति, कला, व्यापार और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में अलग पहचान दिलाते है. ऐसे लोग अक्सर लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. यही वजह है कि सुवेंदु अधिकारी जनता के बीच इतनी तेजी से लोकप्रिय हो रहे है.
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को संतुलन और एकता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग रिश्तों को मजबूत बनाने में माहिर होते हैं. राजनीति में यह गुण बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि यहां लोगों का भरोसा जीतना ही सबसे बड़ा टास्क होता है. मूलांक 6 वाले लोगों की सबसे बड़ी ताकत उनका आत्मविश्वास होता है. वे कठिन परिस्थितियों में भी खुद को मजबूत बनाए रखते हैं. यही कारण है कि कई बार ऐसे लोग बड़े राजनीतिक पदों तक पहुंच जाते हैं.