ऑस्ट्रेलिया में शराब और ड्रग्स के नशे में 7 से 11 लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने वाले ट्रांसजेंडर एवी अमाती को 8 साल जेल में बिताने के बाद सोमवार को पैरोल दे दी गई. साल 2017 में उसने सिडनी के इनर-वेस्ट में अजनबियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था. इस दौरान उसने अपनी पिछली जेब में एक 18 सेंटीमीटर का चाकू भी छुपा रखा था. सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई थी.
मरते-मरते बचे थे लोग
यह हमला इतना खतरनाक था कि बड़ी मुश्किल से पीड़ितों की जान बची थी. एक का तो सिर तो टुकड़ों में होते-होते बच गया था.
डेट में धोखा मिला तो किया हमला
उस समय 24 साल की अमाती ने इन हमलों के लिए लिंग बदलने के बाद हुई सर्जरी की दिक्कतों, अवसाद, टिंडर पर डेट में फेल होना और दवाओं के कॉकटेल को जिम्मेदार ठहराया था. हमले से कुछ घंटों पहले उसने अमाती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि एक दिन मैं कई सारे लोगों को मारूंगी. टिंडर पर महिला को डेट करने में विफल होने के बाद उसने अपना फेसबुक स्टेटस बदलकर.....'मनुष्य केवल नष्ट करने, नफरत करने में सक्षम है, इसलिए मैं यही करूंगी।', कर लिया था.
That's old https://t.co/jrCQZ32ejm
— jc (@jucanor) January 6, 2025
फिर उसने यूएस मेटल बैंड पेरीफेरी का डार्क गाना फ्लैटलाइन सुना और एक परिचित को मैसेज किया: 'ज्यादातर लोग मरने के लायक हैं, मुझे लोगों से नफरत है.' अमाती को 2018 में एनएसडब्ल्यू जिला न्यायालय में हत्या के इरादे से घायल करने, हत्या के इरादे से गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और हत्या के इरादे से घायल करने का प्रयास करने का दोषी ठहराया गया था.