know about Bill Gates's Girlfriend Paula Hurd: इस समय देशभर में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी की चर्चाएं हो रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चाएं अंबानी परिवार की शादी में आने वाले मेहमानों की है. इन्हीं में से एक मेहमान थे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, जो अपनी प्रेमिका पाउला हर्ड के साथ जामनगर पहुंचे थे.
अगस्त 2021 में मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से बिल गेट्स के तलाक के बाद से यह जोड़ी रिलेशनशिप में आई. फरवरी 2023 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनका रिश्ता एक सौदे के रूप में है, क्योंकि पाउला हर्ड अभी तक बिल गेट्स के बच्चों से नहीं मिली हैं. अपने रिश्ते की पुष्टि करने से पहले बिल गेट्स और पाउला हर्ड को सितंबर 2022 में लेवर कप और जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जैसे कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था.
बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की ओर से 27 साल की शादी के बाद तलाक लेने की घोषणा के दो साल बाद पाउला हर्ड के साथ उनके रिश्ते की पुष्टि हो गई. बिल गेट्स ने बीबीसी को बताया था कि उन्होंने तलाक के बाद फिर से प्यार पाने की योजना बनाई है. साथ ही उन्होंने कहा था कि निश्चित रूप से मैं एक रोबोट नहीं हूं.
पाउला हर्ड ने सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सीईओ मार्क हर्ड से शादी की थी. दोनों का रिश्ता 30 साल तक चला. अक्टूबर 2019 में मार्क हर्ड की मौत हो गई. उन्होंने 1984 में ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की, जिसके बाद उन्होंने सेल्स में काम किया और सॉफ्टवेयर कंपनी एनसीआर (नेशनल कैश रजिस्टर) में भी अहम औहदे पर जिम्मेदारी निभाई.
वह अपने दिवंगत पति के अल्मा मेटर, बायलर यूनिवर्सिटी के लिए भी लंबे समय से दानकर्ता रही हैं, जिसने सितंबर 2023 में जोड़े के नाम पर एक वेलकम सेंटर भी खोला था. उन्होंने तब कहा था कि हमारा परिवार हर्ड वेलकम सेंटर से काफी खुश है. पाउला हर्ड की अपने दिवंगत पति से दो बेटियां कैथरीन और केली हैं.