menu-icon
India Daily

गोलियों से भूना और शव को खम्भे पर टांग दिया, पाकिस्तान में 5 अफगानी नागरिकों की निर्मम हत्या

Pakistan Crime News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5 अफगानी नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई है. उनकी डेडबॉडी को उनके परिवार वालों को सौंप दी गई है. इस संबंध में इस्लामाबाद में काबुल के दूतावास ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

India Daily Live
गोलियों से भूना और शव को खम्भे पर टांग दिया, पाकिस्तान में 5 अफगानी नागरिकों की निर्मम हत्या
Courtesy: Social Media

Pakistan Crime News: पाकिस्तान में अफगानिस्तान के 5 नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई. दोनों देश के बीच पहले से ही तल्ख रिश्ते हैं. अब ऐसे में इस घटना के बाद से दोनों के रिश्तों में और भी खटास आ सकती है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के दुलबंदिन शहर के एक कॉलेज के पास लगे खम्भों में  पांच अफगानी नागरिकों के शव लटके मिले. इस संबंध में पाकिस्तान में काबुल के दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि पिछले हफ्ते बलूचिस्तान के एक कॉलेज में 5 अफगानी नागरिकों को गोलियों से छलनी किया गया. इसके बाद उनके शवों को बिजली के खम्भे पर लटका दिया गया. दूतावास ने अफगान नागरिकों के शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. 

पाकिस्तान में इस तरह से अफगानी नागरिकों को हुई निर्मम हत्या के बाद से तालीबान गुस्से से भौखलाया हुआ है. दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव का माहौल है. कहीं, यह घटना दोनों के बीच और टेंशन न बढ़ा दे. 

इस आतंकी सगंठन पर लग रहे हत्या के आरोप

दरअसल, पाकिस्तान का बलूचिस्तान भले ही कम आबादी वाला प्रांत है लेकिन इस प्रांत में कई आतंकी सगंठन हैं. यह प्रांत तीन देशों ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से घिरा हुआ है. बलूचिस्तान भूमि क्षेत्रफल की दृष्टि से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन इसकी आबादी सबसे कम है. बताया जा रहा है कि ईरान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश अल अदल पर 5 अफगानी नागरिकों को निर्मम हत्या करने का आरोप लग रहे हैं. 

घरवालों को सौंपी गई डेड बॉडी

न्यूज एजेंसी एएफपी को दिए बयान में अफगानिस्तान की ओर से कहा गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने 5 अफगानिस्तान नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी. शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. 

बताया जा रहा है कि जैश अल-अदल ने अपने प्रमुख नेता मुराद नोटेजई की हत्या का बदला लिया है. मुराद की हत्या से यह आतंकी सगंठन बौखलाया हुआ था. इसीलिए इन्होंने 5 अफगानी नागरिकों का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी.