menu-icon
India Daily

'2026 तक हर देश में होगा मेरा बच्चा', 100 देशों में बच्चे पैदा कर चुके शख्स ने किया सनसनीखेज दावा

दुनिया के सबसे मशहूर स्पर्म डोनर माने जाने वाले 32 वर्षीय काइल गोर्डी इस साल 100 बच्चों के पिता बनने की उम्मीद कर रहे हैं. काइल का मानना ​​है कि इतने सारे बच्चों का पिता बनना एक शानदार अनुभव है. उनका सपना है कि दुनिया के हर देश में बच्चे हों, जिसके लिए उन्होंने 2026 का लक्ष्य रखा है.

Anubhaw Mani Tripathi
'2026 तक हर देश में होगा मेरा बच्चा', 100 देशों में बच्चे पैदा कर चुके शख्स ने किया सनसनीखेज दावा

Kyle Gordy the world's Most famous Sperm Donor: दुनिया में हर दिन हमें कुछ नया देखने को मिलता है. ऐसे में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां काइल गोर्डी (32 साल) दुनिया के सबसे मशहूर स्पर्म डोनर बन गए हैं. इस साल ही उनके 100 बच्चे होने की उम्मीद है. इस विषय पर उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि दुनिया के सभी देशों में उनके बच्चे हों. उन्होंने कहा कि वह साल 2026 तक ऐसा कर लेंगे.

सबसे ज्यादा स्पर्म डोनेशन का रिकॉर्ड

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, काइल गोर्डी ने 32 साल की उम्र में सबसे ज्यादा स्पर्म डोनेट करने का रिकॉर्ड बनाया है. काइल अब तक 87 बच्चों के जैविक पिता हैं और आने वाले महीनों में यह संख्या 100 तक पहुंच सकती है. उनका सबसे बड़ा बच्चा 10 साल का है.

सोशल मीडिया vs निजी जीवन

काइल ने कहा कि इतने सारे बच्चों का पिता बनना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं उन महिलाओं की मदद करने में खुशी महसूस करता हूं जो परिवार शुरू करने के लिए संघर्ष कर रही थीं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे बच्चों की संख्या तय नहीं करनी है. जब तक महिलाओं को मेरी जरूरत है, मैं स्पर्म डोनेशन करता रहूंगा.

काइल के इंस्टाग्राम पर 3,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह 'बी प्रेग्नेंट नाउ' वेबसाइट के जरिए अपनी सेवाएं मुफ्त में देते हैं. उनके बच्चे इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, स्वीडन और नॉर्वे जैसे देशों में हैं. हालांकि, निजी जीवन में वह फिलहाल सिंगल हैं.