अब पॉलिटिक्स में उतरेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप! जेल से बाहर आने के बाद बताई फ्यूचर प्लानिंग

मनीष के जेल से बाहर आने के बाद उनके फैंस ने उनसे चुनाव लड़ने की अपील की है. फैंस की अपील पर मनीष कश्यप ने राजनीति में एंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बात की.

Om Pratap

YouTuber Manish Kashyap politics entry: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने राजनीति में एंट्री के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए इसकी जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि इसी तरह समाज को मजबूत करने के लिए माइक की जरूरत होती है, जो मैं पहले से संभाल रहा हूं. इन दोनों चीजों (सिविल इंजीनियरिंग और माइक) को मैं न कभी छोड़ूंगा और न कभी भूलूंगा. 

 

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों को लेकर कथित तौर पर फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था. अब करीब 9 महीने बाद मनीष कश्यप जेल से बाहर आ गए हैं. मनीष के जेल से बाहर आने के बाद उनके फैंस ने उनसे चुनाव लड़ने की अपील की है. फैंस की अपील पर मनीष कश्यप ने राजनीति में एंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बात की.

क्या है मनीष कश्यप का फ्यूचर प्लान?

फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि वे कभी माइक नहीं छोड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को सुधारने और देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए माइक की जरूरत होती है, जो मैं पहले से संभाल रहा हूं. इसे मैं कभी नहीं छोड़ूंगा. बिहार की मौजूदा राजनीति पर भी मनीष कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी. मनीष कश्यप ने कहा कि रावण, दुर्योधन और कंस का भी अहंकार नहीं टिका था. कलयुग में भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें अहंकार है, जो आज नहीं तो कल खत्म जरूर होगा. 

जेल से निकलने के बाद मनीष गए थे गहलौर

9 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद मनीष कश्यप बिहार के माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर गए थे. गहलौर गया जिले में आता है. यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि जब तक तोड़ेंगे नहीं... तब तक छोड़ेंगे नहीं. यूट्यूबर मनीष कश्यप के इस बयान को बिहार सरकार से जोड़कर देखा जा रहा है. गहलौर में मनीष कश्यप ने दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग भी की थी.