AI Summit Protest Case: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

दिल्ली पुलिस द्वारा आज यानी मंगलवार को यूथ कांग्रेस के चीफ उदय भानु चिब को AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया है.

X (@Mukesh_Mittal_)
Shanu Sharma

नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट का आयोजन किया गया था. जिसमेंं दुनिया भर के कई दिग्गज कंपनियां और निवेशक भी पहुंचे थे. भारत सरकार द्वारा यह मंच भारत को टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सजाया गया था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस कार्यक्रम के दौरान यूथ क्रांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन कर दुनिया में भारत की छवि को नुकसान तो पहुंचाया ही साथ में पुलिस के साथ हाथापाई भी की. 

यूथ कांग्रेस के खिलाफ एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने आज यानी मंगलवार को IYC चीफ उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आज सुबह-सुबह की गई.

चार दिनों की कस्टडी में यूथ कांग्रेस चीफ

कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि चिब को पुलिस ने सुबह लगभग 4:30 बजे उठाया. अदालत में आज पुलिस की ओर से सात दिनों की कस्टडी की मांग की गई थी. लेकिन अदालत की ओर से चार दिनों की इजाजत दी गई है. सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे यह साफ पता चल रहा है कि उदय भानु इस पूरी प्लानिंग में शामिल थे.

पुलिस ने यूथ क्रांगेस के कार्यकर्ताओं द्वारा समिट में किए गए प्रोस्टेट को रेगुलर प्रदर्शन नहीं माना है. उन्होंने इन पर दुनिया के सामने भारत के इमेज को खराब करने की सोची-समझी साजिश का आरोप लगाया है और इसे एंगल से जांच और पूछताछ के लिए चीफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस समिट से गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं और चीफ को एक साथ बिठाकर जांच करना चाहती है, जिससे की इस केस के बारे ेमं और भी ज्यादा खुल कर पता चल पाएगा.

पक्ष-विपक्ष में जुबानी जंग शुरु 

यूथ कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को नेपाल के जेन-जी विरोध-प्रदर्शन से इंस्पायर्ड बताया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता टी-शर्ट पहने थे,  जिसपर 'PM से समझौता हुआ है', 'इंडिया-US ट्रेड डील', और 'एपस्टीन फाइल्स' जैसे मैसेज लिखे थे. हालांकि यह घटना देखते ही देखते एक पॉलिटिकल एंगल में बदल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका विरोध करते हुए इसे कांग्रेस की चाल बताया. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी ने एक ग्लोबल इवेंट को अपनी गंदी राजनीति का प्लेटफॉर्म बना दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें विदेशी मेहमानों के सामने नंगे होने की जरूरत नहीं थी, देश की जानता है कि आप नंगे हैं. वहीं राहुल गांधी ने इसे डेमोक्रेसी की नींव कहा है.