शैम्पू और लोशन की बोतल लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी महिला, बोतल खोलते ही उड़ गए DRI के होश
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक महिला ने लैंड किया. महिला के पास शैम्पू और लोशन की दो बोतलें थी. एयरपोर्ट से चेक आउट करने के दौरान जैसे ही राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) महिला के शैम्पू और लोशन की बोतलों को खोला डीआरआई के होश उड़ गए.
Mumbai Crime News: रातों-रात अमीर बनने की चाहत में लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, यही चाहत उनसे कुछ ऐसा काम करवा लेती है कि उनकी सारी जिंदगी नरक बन जाती है. ऐसी कई घटनाएं आपने देखी या सुनी होंगीं. शुक्रवार को भी मुंबई से ऐसा ही एक मामला सामने आया. नैरोबी से एक महिला शैम्पू और लोशन की जो बोतल लेकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरी. एयरपोर्ट से चेक आउट करने के दौरान जैसे ही राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) महिला के शैम्पू और लोशन की बोतलों को खोला तो उन बोतलों में चिपचिपा पदार्थ भरा हुआ था.
बोतलों में भरा था 20 करोड़ का कोकीन
जब बोतलों को जांच के लिए भेजा गया तो पता चला है उनमें शैम्पू या लोशन नहीं कोकीन भरा हुआ है. दोनों बोतलों में करीब 1983 ग्राम कोकीन था डीआरआई ने बताया कि अवैध मार्केट में इस कोकीन की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है.
नैरोबी से बचकर भारत पहुंची महिला
Also Read
अगर यह महिला डीआरआई से बच जाती तो सोचिए क्या होता. यह 20 करोड़ की कोकीन भारत के बाजारों में पहुंचती और भारत को नशे का आदी बनाने का सपना देख रहे लोगों का एक और सपना पूरा हो जाता. सवाल ये है कि ये महिला नैरोबी की जांच एजेंसियों की नजरों से कैसे बच गई. फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे मिली कोकीन को जब्त कर लिया गया है. महिला से पूछताछ जारी है.