IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

महिलाओं पर जमाया रौब, अब उन्हीं ने पहनाई हथकड़ी, समझिए क्या थी प्रज्वल रेवन्ना की मजबूरी? 

Sex Scandal: हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आज मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया. प्रज्वल को एयरपोर्ट पर महिला पुलिसकर्मियों के एक दल ने गिरफ्तार किया. जद (एस) के नेता के ऊपर महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है.

Social Media
India Daily Live

Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी माने जा रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सबसे अहम बात यह है कि उसे हिरासत में लेने वाली सभी महिला पुलिसकर्मी ही थीं. सेक्स स्कैंडल का खुलासा होने के बाद से ही वह भारत से बाहर था. जर्मनी से वापस लौटते ही पुलिस ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया. रेवन्ना जब बीती देर रात बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उतरे, तब वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों का एक दल उनके खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के साथ उनका इंतजार कर रहा था. 

महिला पुलिसकर्मियों ने किया गिरफ्तार 

जेडीएस के सरंक्षक एच.डी. देवगौड़ा के पोते हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के साथ यौन शोषण का आरोप है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एसआईटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जर्मनी के म्यूनिख से आए प्लेन से जैसे ही वे उतरे, महिला वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दल का नेतृत्व दो आईपीएस अधिकारी कर रही थी, जिनका नाम सुमन डी पेन्नेकर और सीमा लाटकर थीं. प्रज्वल को गिरफ्तार करने के बाद सीआईडी ऑफिस ले जाया गया.

जांच के लिए भेजी गई सेक्स टेप

इस जीप में केवल महिला पुलिसकर्मी ही मौजूद थीं. रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम को जानबूझकर उठाया गया. इस कदम के पीछे का मतलब यह था कि एक सांसद के रूप में प्रज्वल ने अपने पद और शक्तियों का दुरुपयोग महिलाओं के खिलाफ किया, अब उन्हीं महिलाओं के पास कानूनी कार्यवाही के माध्यम से अरेस्ट करने का भी अधिकार है. प्रज्वल को प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने की भी कोशिश की गई कि वे किसी से नहीं डरती हैं. एसआईटी की टीम ने सेक्स टेप को जांच के लिए  फॉरेंसिक लैब भेजा है.