क्या सच में राहुल गांधी और विजय की रील हुई ब्लॉक? कांग्रेस के आरोपों पर केंद्र का जवाब!
तमिलनाडु में टीवीके ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार बना लिया. हालांकि इसके बाद शेयर किए गए पोस्ट और रील को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.
तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन से TVK ने सरकार बनाई. इसके बाद सोशल मीडिया पर राज्य के सीएम विजय और कांग्रेस नेता के कई फोटो, वीडियो और रील शेयर किए गए. हालांकि इसके बाद कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि इंस्टाग्राम ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के कारण उनके रील और फोटो को ब्लॉक कर दिया.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्रवाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि शायद ऐसा हो सकता है कि प्लेटफॉर्म के आंतरिक सिस्टम ने गलती से इस पोस्ट को ब्लॉक कर दिया हो.
क्या है कांग्रेस का आरोप?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि उनकी और विजय की उस तस्वीर को जिसपर 11 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज थे ब्लॉक कर दिया गया. हालांकि इसके बाद उन्होंने सीएम विजय के साथ और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. कांग्रेस नेता और गांधी के खास दोस्त श्रीवत्स ने भी यह दावा दोहराते हुए कहा कि इंस्टाग्राम ने उस रील को ब्लॉक कर दिया, जिसमें एक घंटे से भी कम समय में 1.2 करोड़ बार जा चुका था.
श्रीवत्स ने दावा किया कि रील के साथ एक पोस्ट भी हटाए गए जिसपर कुछ ही देर में 4.6 करोड़ व्यूज पहुंच चुकी थी. उन्होंने कहा कि मेटा उन्हें इस बात पर कोई जानकारी नहीं दे रहा है कि उनका अकाउंट क्यों एक्सेस नहीं हो पा रहा है. इसके पीछे उन्होंने MeitY के द्वारा की गई गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उनके किसी नियमों के कारण ऐसा हुआ है. बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि जब कम समय में किसी रील पर ज्यादा व्यूज आते हैं तो वह सस्पेकटेड माना जाता है.
कांग्रेस के आरोपों पर MeitY की प्रतिक्रिया
कांग्रेस और उनके समर्थकों द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों पर MeitY के सूत्रों का कहना है कि यह दावे पूरी तरह से गलत है. उनका कहा है कि इस तरह के एक्शन से मंत्रालय का कोई लेना-देना नहीं है. यह उस प्लेटफॉर्म की आतंरिक समस्या हो सकती है. इसपर हम कोई एक्शन नहीं ले सकते हैं. हालांकि यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चे का कारण बन गया है. अभी इस मामले पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है