West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War IPL 2026

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, यहां जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

देश में तपती गर्मी के कारण सभी का हाल-बेहाल का था. लेकिन IMD ने आज यानी 4 मई 2026 को देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है.

ANI
Shanu Sharma

देश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदल गया है. लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है. आज उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है.भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश के अलर्ट हैं.

राजधानी दिल्ली में आज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. IMD के मुताबिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शहरवासियों से अपील है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें.

यूपी से लेकर बिहार-झारखंड में भी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश और आंधी के अलर्ट जारी किए गए हैं. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मोरादाबाद, बिजनौर में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 

बिहार के पटना, चंपारण, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए खुले में ना रहने की सलाह दी गई है. पड़ोसी राज्य झारखंड में भी बारिश की चेतावनी है. बोकारो, धनबाद सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी की उम्मीद है.

पहाड़ों में बारिश के कारण माइनस में टेंपरेचर

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा आदि जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है. बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आने वाली है, मनाली में माइनस तक तापमान जा सकता है.

पंजाब से लेकर एमपी तक बारिश के अलर्ट

पंजाब में कल से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. होशियारपुर, पटियाला, अमृतसर समेत कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली आंधी किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा समेत कई क्षेत्रों में भी बारिश के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ेगी. मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, रीवा, जबलपुर, बालाघाट में भी आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुल मिलाकर अभी लगगभग सभी राज्यों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है.