menu-icon
India Daily

तेज हवाएं बन सकती हैं मुसीबत! इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; जानें क्या है देश में मौसम का हाल

देश में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. हालांकि ठंड के बाद सीधा गर्मी पड़ने से पहले बारिश के कारण लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
तेज हवाएं बन सकती हैं मुसीबत! इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; जानें क्या है देश में मौसम का हाल
Courtesy: ANI

देश में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है. ठंड से राहत तो मिली है लेकिन बारिश के कारण लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है. सर्दी के तुरंत बाद बारिश के कारण लोगों के तबीयत पर काफी असर पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है.

तेज हवा और बारिश की वजह से ठंड अभी भी महसूस हो रहा है. वहीं पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में अभी बर्फबारी के अलर्ट जारी किए गए हैं. दक्षिण-पूर्वी बंगाल में मछुआरों को भी बारिश के कारण मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. तो चलिए जानते हैं कि बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

तेज हवाएं और बारिश बढ़ाएगी परेशानी

मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक 6 राज्यों में रुक कर बारिश होती रहेगी. इन 6 राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल, तमिलनाडु, केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल भी शामिल है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. जिससे लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में भी 21 और 22 फरवरी के लिए बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 23 और उत्तराखंड से 22 और 24 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है.   

दिल्ली से लेकर एमपी तक मौसम का हाल 

दिल्ली में आज यानी 20 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं अब धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. एक्यूआई में सुधार आने के बाद ग्रैप की पाबंदियों को हटा दिया गया है. यूपी में भी बारिश के अलर्ट नहीं दिए गए हैं. हालांकि दो दिनों पहले  हुई बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है. वहीं बिहार में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. पटना, जहानाबाद समेत अन्य जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि मध्य प्रदेश में भी आज यानी 20 फरवरी को बारिश के अनुमान है, कुछ जिलों में तापमान नीचे गिरने की संभावना है. राजस्थान के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि पर्यटकों के लिए अभी का समय सबसे बेस्ट है. ना ज्यादा ठंड और ना ज्यादा गर्मी, साथ में हल्की बारिश आपके घूमने के प्लान को दो गुना कर देगी.