‘हम जंतर-मंतर या किसी निष्पक्ष जगह पर बातचीत के लिए तैयार हैं…” CJP का बयान
सीजेपी के प्रवक्ता की तरफ से एक नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो वे तैयार हैं.
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है. इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राज्यसभा में कहा है कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है. अब सीजेपी के प्रवक्ता की तरफ से एक नया बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो वे तैयार हैं.
प्रवक्ता ने कहा कि चर्चा या तो जंतर-मंतर पर हो या फिर दोनों पक्षों को मंजूर किसी तटस्थ जगह पर. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार समय बर्बाद नहीं होगा. CJP की चार मुख्य मांगें हैं, जिन्हें वो पूरा कराना चाहते हैं.
Also Read
- 'हमारा समय बर्बाद मत करो...' जंतर मंतर प्रदर्शन पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
- NEET पेपर लीक पर संसद में होगी बहस, छात्रों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने
- मौसम ने ली करवट, अब दिखेगा अल-नीनो का सबसे खतरनाक रूप; जानें अगले कुछ दिन मानसून के लिए क्यों हैं सबसे महत्वपूर्ण
क्या है CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का कहना?
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, "आज सुबह पुलिस ने हमसे फिर संपर्क किया और बताया कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं. उन्होंने हमें अपने घर बुलाया, लेकिन हमने साफ मना कर दिया. हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जा रहे हैं. यहां 'जनता दरबार' चल रहा है और अगर मंत्री बात करना चाहते हैं, तो उन्हें लोगों के बीच आना चाहिए. बातचीत जंतर-मंतर पर होनी चाहिए. साथ ही, हम समझदार लोग हैं. अगर सरकार को विरोध स्थल पर सुरक्षा की चिंता है, तो हम जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिलने को तैयार हैं. हम अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं."
सौरभ दास ने आगे कहा, "सरकार की नीयत हमारी मांगें मानने की होनी चाहिए. बेकार की बातचीत के लिए हमें बुलाने का कोई मतलब नहीं है. हमारा समय कीमती है. हजारों लोग अभी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं और हमें उसे भी संभालना है. सरकार को यह साफ करना चाहिए कि क्या वह सच में हमसे बातचीत करना चाहती है."
जंतर-मंतर लौटे अभिजीत दिपके:
इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वापस आ गए हैं. प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि संविधान क्लब में बैठक हो सकती है. बता दें कि संसद में सरकार ने लोकसभा को बताया कि वह NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाकर चर्चा का नियम, तारीख और समय तय करेंगे.