केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के वरिष्ठ नेता वेलिक्ककाथु शंकरन अच्युतानंदन का सोमवार शाम तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में निधन हो गया. 101 वर्षीय अच्युतानंदन को करीब एक माह पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे. केरल की राजनीति में दशकों तक सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले अच्युतानंदन को लोग सम्मानपूर्वक 'कॉमरेड वीएस' के नाम से जानते थे.
गौरतलब है कि वीएस अच्युतानंदन की हालत गंभीर है. उन्हें 23 जून को हृदयाघात और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे तब से ICU में बेंटिलेटर पर थे. सोमवार शाम तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया.