US Israel Iran War

तमिलनाडु में होगा TVK का 'विजय' तिलक, VCK ने सौंपा समर्थन पत्र

तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है. वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन पत्र सौंप दिया है. 

X
Ashutosh Rai

तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी सस्पेंस के बीच एक और बड़ा राजनीतिक बदलाव हो गया है. विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को अपना आधिकारिक समर्थन पत्र सौंप दिया है. इस समर्थन के बाद राज्य में नई गठबंधन सरकार बनना तय हो गई है. राज्यपाल की अचानक तिरुवनंतपुरम यात्रा ने भी चर्चाओं को और हवा दे दी है.

वीसीके के समर्थन से बदले समीकरण

वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन की ओर से टीवीके को समर्थन दिए जाने की पुष्टि पार्टी नेता आधव अर्जुन ने की. उन्होंने कहा कि वीसीके ने औपचारिक समर्थन पत्र जारी कर दिया है. अब विजय के नेतृत्व में गठबंधन सरकार का रास्ता तक साफ हो गया है. इससे पहले टीवीके के पास बहुमत के आंकड़े को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. विपक्षी दल दावा कर रहे थे कि विजय अभी जरूरी संख्या तक नहीं पहुंच पाए हैं. वीसीके के चार विधायकों के समर्थन ने राजनीतिक समीकरण को अचानक बदल दिया है.


चेन्नई में जश्न

टीवीके प्रमुख विजय लगातार सहयोगी दलों से बातचीत कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से चेन्नई में राजनीतिक बैठकों का दौर जारी है. विजय अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर स्थिर सरकार का दावा पेश करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय की लोकप्रियता और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ ने कई छोटे दलों को उनके साथ आने के लिए प्रेरित किया है. टीवीके समर्थकों के बीच इस समर्थन को बड़ी जीत माना जा रहा है.

VCK के विजय को सपोर्ट करने के बाद नंबर ऐसे जुड़ेंगे

VCK के TVK को सपोर्ट करने के ऐलान के साथ, विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन के नंबर कुछ ऐसे दिखेंगे:

TVK - 108 सीटें (असरदार संख्या 107 है)
कांग्रेस - 5 सीटें
CPI - 2 सीटें
CPI (M) - 2 सीटें
VCK- 2 सीटें
कुल TVK+ : 119 सीटें (विजय की जीती हुई दो सीटों सहित)

राज्यपाल की यात्रा से बढ़ीं चर्चाएं

राजनीतिक हलचल के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के तिरुवनंतपुरम रवाना होने की खबर ने भी अटकलों को बढ़ा दिया है. राज्यपाल शाम 7:10 बजे चेन्नई से उड़ान भरेंगे. हालांकि, इसको राजभवन की ओर से इसे सामान्य यात्रा बताया गया है. विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है. वहीं टीवीके खेमे का कहना है कि बहुमत का समर्थन अब उनके साथ मजबूती से खड़ा है.