Election For Vice President: उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर होगा, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग ने भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 है और यदि आवश्यकता पड़ी तो मतदान की तिथि 9 सितंबर, 2025 रखी गई है.

Social Media
Km Jaya

Election For Vice President: भारत में उपराष्ट्रपति पद के लिए उपचुनाव 9 सितंबर 2025 को होंगे. चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी आज इसकी आधिकारिक घोषणा की. आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है. नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी और 25 अगस्त नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी. मतदान और मतगणना दोनों 9 सितंबर को संपन्न होंगी.

यह उपचुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है. उन्होंने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था. यह इस्तीफा संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हुआ, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी.