वाराणसी और प्रयागराज को स्वच्छता में मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, यूपी ने लगाई ऊंची छलांग
स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने लंबी छलांग लगाई है. वहीं बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और संगम नगरी प्रयागराज समेत यूपी के छ: शहरों को स्वच्छता के लिए विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा.
स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने लंबी छलांग लगाई है. वहीं बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और संगम नगरी प्रयागराज समेत यूपी के छ: शहरों को स्वच्छता के लिए विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. पिछली साल 'गार्बेज फ्री सिटी' के रूप में 11 शहरों को मान्यता मिली थी. वहीं इस साल शहरों की संख्या 65 हो गई है.
11 जनवरी को घोषित होगा परिणाम
केंद्रीय नगर विकास विभाग द्वारा 11 जनवरी को नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में वाराणसी, प्रयागराज को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा वहीं यूपी के छ: जिलों को विशेष श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा. इसके साथ ही नोएडा को राज्य और बरवार, अनूपशहर और गजरौला को क्षेत्र स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किए जाएंगे. इस वर्ष यूपी के 648 नगरों को ओडीएफ प्रमाणपत्र दिए जाएंगे. जबकि पिछले साल 588 नगर ओडीएफ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया था.
शौच मुक्त हो रहा प्रदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों के अनुसार, यूपी के 129 शहरों को ओडीएफ डबल प्लस की स्थिति मिली है. ये आकंड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में लोग खुले में शौच मुक्त और सतत कचरा प्रबंधन में मानकों को पालन कर रहे हैं. जबकि इसके अलावा प्रदेश के 435 नगरों को ओडीएफ प्लस की स्थिति मिली है.
वहीं कचरा मुक्त शहर के संदर्भ में पिछले साल जहां 11 शहरों को गार्बेज फ्री सिटी के रूप में मान्यता मिली थी. जबकि इस साल ये संख्या बढ़कर 65 नगरों तक पहुंच गई है. वहीं इसके साथ ही शहरों को रेटिंग भी दी गई है जिसमें नोएडा को फाइव स्टार हासिल हुई है. जबकि लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, झांसी, फिरोजाबाद और अलीगढ़ जैसे शहरों को 3 स्टार मिली है.