पाकिस्तान के लिए 'कत्ल की रात', भारत की 9 मिसाइलें पाक को कर देती बर्बाद
Gyanendra Sharma
08 Jan 2024
9 मिसाइलें पाक को बर्बाद करने को तैयार थी
साल 2019 में भारत-पाकिस्तान के रिश्ते काफी खराब हो गए थे. बात युद्ध तक आ गई थी. भारत ने की 9 मिसाइलें पाक को बर्बाद करने के लिए तैयार थी.
इमरान खान ने किया कॉल
जब उस समय के पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने आधी रात को पीएम मोदी से बात करने के लिए फोन किया.
अजय बिसारिया ने किताब में किया खुलासा
इस बात का खुलासा पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त रहे अजय बिसारिया ने अपनी किताब एंगर मैनेजमेंट : 'द ट्रबल्ड डिप्लोमेटिक रिलेशन्स बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान' में किया है.
विंग कमांडर अभिनंदन को छुड़ाने के लिए
अजय बिसारिया ने बताया कि भारतीय सरकार विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) अभिनंदन को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान पर मिसाइलें तान दी थी.
पाकिस्तान में घुस गए थे
अभिनंदन वर्तमान कश्मीर में पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट की घुसपैठ की निगरानी कर रहे थे. इस दौरान वे पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को खदेड़ते हुए पाक हवाई क्षेत्र में चले गए.
एफ-16 को खदेड़ा
उनके एयरक्राफ्ट पर पाकिस्तानी एफ-16 ने मिसाइल दाग दी. अभिनंदन खुद को विमान से इजेक्ट (बाहर निकलने) करने में कामयाब रहे. हालांकि, वे पाकिस्तान की सेना के हाथ लग गए.
छोड़ने को राजी नहीं था पाक
पाकिस्तान आर्मी ने फाइटर पायलट अभिनंदन को पकड़ लिया था और छोड़ने को राजी नहीं था. भारत सरकार हर हाल में अभिनंदन को भारत लाने को तैयार थी.
पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया मिसाइल
भारत ने 9 मिसाइलों को पाकिस्तान की तरफ मोड़ दिया. कभी भी पाकिस्तान पर जोरदार हमला हो सकता था. इससे इमरान सरकरा घबरा गई.
कत्ल की रात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में 27 फरवरी की रात को कत्ल की रात बताया था. अगले ही दिन पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में घोषणा की थी कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के आदेश दे दिए हैं.