menu-icon
India Daily

कश्मीर में बर्फ को चीरते हुए निकली वंदे भारत ट्रेन! जानें वायरल फोटो की पूरी सच्चाई?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कश्मरी के वादियों के बीच वंदे भारत चलता नजर आ रहा है. इस फोटो पर हमने फैक्ट चेक किया है. जिसका नतीजा कुछ और ही बता रहा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
कश्मीर में बर्फ को चीरते हुए निकली वंदे भारत ट्रेन! जानें वायरल फोटो की पूरी सच्चाई?
Courtesy: Social Media

Vande Bharat in Kashmir: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई नया वीडियो और फोटो वायरल होता रहता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया फोटो वायरल हो रहा है. जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ों और पेड़ों के बीच सफेद और नीले रंग की ट्रेन नजर आ रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि यह नजारा कश्मीर घाटी का है. जहां से वंदे भारत ट्रेन गुजर रही है. 

यूजर ने खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'यह तस्वीर स्विट्जरलैंड की नहीं है. यह हमारे खूबसूरत भारत की है. कश्मीर की बर्फ से ढकी घाटियों से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन का नज़ारा वाकई मनमोहक है". इस फोटो को देखने के बाद हर भारतीय को इस जगह पर जाने का मन करेगा. हालांकि इस जगह पर जाने से पहले हमने फोटो की पड़ताल की. किए गए फैक्ट चेक में हमने यह पाया कि ये तस्वीर ना तो स्विट्जरलैंड की है और ना ही भारत के वादियों की. 

सामनें आई फोटो की सच्चाई

टीम द्वारा किए गए फैक्ट चेक में ये तस्वीर नकली निकली. जिसका मतलब है कि इस तस्वीर को एआई के माध्यम से बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर ट्विटर के ग्रोक एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करके बनाई गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर इसलिए वायरल हो रही है, क्योंकि कश्मीर में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि अबतक शेयर की जा रही तस्वीर फर्जी है. हम इस फोटो को फर्जी और नकली इसलिए बता रहें हैं क्योंकि इस फोटो में काफी कुछ गलतियां नजर आ रही हैं. इलेक्ट्रिक ट्रेन होने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ऊंचे-ऊंचे पेंटोग्राफ होते हैं जो पटरियों के ऊपर से गुज़रने वाले ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से बिजली इकट्ठा करते हैं. हालांकि, वायरल तस्वीर में पेंटोग्राफ गायब हैं और बिजली के तार ऊपर की बजाय ट्रेन के किनारे से गुज़र रहे हैं.

viral photo of vande bharat
viral photo of vande bharat Social Media

जल्द शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन

अगर इस तस्वीर को ध्यान से देखा जाए तो फोटो के नीचे कोने में GROK शब्द भी लिखा नजर आएगा. जिससे यह साफ पता चलता है कि ये तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट Grok से तैयार किया जा गया है. जो एलन मस्क द्वारा स्थापित एक कंपनी है. वायरल फोटो को रिवर्स सर्च करने पर हमें 28 दिसंबर 2024 की एक फेसबुक पोस्ट मिली. इसमें वायरल फोटो के साथ-साथ बर्फीले परिदृश्य में चलती ट्रेनों की अन्य समान तस्वीरें थीं. कैप्शन में कहा गया है कि ये तस्वीरें AI द्वारा जनरेटेड थीं.

हमने वायरल फोटो को हाइव मॉडरेशन और इज़ इट AI जैसे विभिन्न AI डिटेक्शन टूल्स के माध्यम से भी चलाया. उनके परिणामों में यह भी कहा गया है कि फोटो बनाने के लिए जनरेटिव AI के इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि जल्द ही भारतीय रेलवे एक नया ट्रेन शुरू करने जा रही है जो कटरा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी. जिससे लोगों को काफी मदद मिलेगी.