menu-icon
India Daily

गोमतीनगर घटना पर CM योगी का एक्शन, जानें क्यों कही बुलेट ट्रेन चलाने की बात

लखनऊ की गोमतीनगर में हुई घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा में काफी गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि आरोपियों के लिए जल्द ही बुलेट ट्रेन चलेगी.

auth-image
India Daily Live


तहजीब के शहर लखनऊ के गोमतीनगर में बाइक सवार युवक-युवती से छेड़छाड़ की घटना पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कदम उठाया है. वीडियो के वायरल होने के बाद कई अफसरों पर गाज भी गिरी. पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया गया. इस घटना पर विधानसभा में भी सीएम योगी ने जिक्र किया. उन्होंने विधानसभा में कहा कि आरोपियों के लिए बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. इस घटना में गिरफ्तार हुए आरोपियों के जरिए योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा.उन्होंने कहा कि हमने जवाबदारी तय की है. पहला आरोपी पवन यादव है जबकि दूसरा अरबाज है, ये सद्भावना वाले लोग हैं. चिंता ना करो,इनके लिए बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी.

बुधवार को भारी बारिश के कारण लखनऊ में जलभराव की स्थिति हो गई थी. ताज होटल के पास पानी भर गया था. सड़क पर पानी के जरिए कुछ लोग मौज-मस्ती कर रहे थे. इन लोगों ने बाइक से गुजर रहे एक युवक और एक महिला के साथ बदतमीजी की. खुराफाती तत्वों ने महिला पर पानी की बौछार की और बाइक को पीछे से खींचने की कोशिश की.