menu-icon
India Daily

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं से बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Courtesy: ani

भारत आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं से बीच कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई. इस मुलाकात को लेकर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर कहा, 'सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर हमारी सार्थक चर्चा हुई - ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाते हैं. भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है.'

बता दें कि यह रुबियो की पहली भारत यात्रा है. पहले वह कोलकाता पहुंचे और कोलकाता से दिल्ली आए. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली. यह बैठक रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग के बीच हुई है. रविवार को रुबियो की मुलाकात भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. दोनों के बीच व्यापार समझौते, ऊर्जा सहयोग, निवेश, उभरती तकनीक और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने को लेकर ध्यान केंद्रित किये जाने की उम्मीद है. 

रुबियो की भारत यात्रा के दौरान मुख्य रूप से क्वाड सहयोग, रक्षा सहयोग और भारत द्वारा रूस से रियायती दरों पर लगातार कच्चा तेल खरीदे जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब भारत लगातार रूस से रियायती दरों पर तेल खरीद रहा है जबकि अमेरिका एलएनजी और कच्चे तेल के क्षेत्र में निर्यात बढ़ाकर भारत के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है.  

राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्योता

रुबियो से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया. इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और भारत में अमेरिका के राजदूत मौजूद रहे.