बजट 2026 पेश होने के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स गिरा धड़ाम
बजट में F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ाने की घोषणा से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे हैं. इसका कारण है कि सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है.
नई दिल्ली: बजट में F&O यानी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के तहत STT बढ़ाया गया है. पिछले बजट में भी इसे बढ़ाया गया था. इस बार ऑप्शंस के तहत STT को 0.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि फ्यूचर्स में इसे 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया है. इस घोषणा के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.
इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 2000 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 700 अंक गिर गया. कैपिटल सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई. दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 81,700 पर, जबकि निफ्टी 220 अंक गिरकर 25,100 पर कारोबार कर रहा था. BSE और ग्रो जैसे शेयरों में उथल-पुथल मची हुई थी. वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर में भी भारी गिरावट देखी जा रही है.
कौन से तीन शेयरों में दिखी तेजी?
टॉप 30 BSE शेयरों में से केवल 3 शेयर तेजी से कारोबार कर रहे हैं, जबकि 27 शेयर नीचे कारोबार कर रहे हैं. सन फार्मा, TCS और कोटक महिंद्रा को छोड़कर, बाकी सभी शेयर लगभग 8 प्रतिशत गिर गए हैं. ऑटो, फार्मा, FMCG और बैंकिंग सेक्टर सहित सभी सेक्टरों में गिरावट देखी जा रही है. PSU बैंकों जैसे सेक्टरों पर भी दबाव है.
BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन में काफी गिरावट आई है. कल, BSE मार्केट कैप 460 लाख करोड़ रुपये था, जो आज 8 लाख करोड़ रुपये घटकर 52 लाख करोड़ रुपये हो गया है.
STT क्या है?
शेयर बाजार में किसी भी एसेट की खरीद-बिक्री पर एक ट्रांजैक्शन टैक्स लगता है जिसे STT कहा जाता है. सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT को पिछली बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. इस बारफ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में प्रीमियम की खरीद-बिक्री पर STT बढ़ाया गया है.
विदेशी निवेशकों के लिए क्या हुई घोषणा?
बजट में शेयर बाजार को लेकर एक अहम घोषणा की गई. अब भारतीय मूल के लोगों (PIOs) को भारतीय बाजार में निवेश करने की इजाजत मिल गई है. इसका मतलब है कि विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग अब भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं. उम्मीद है कि इस बड़े ऐलान से भारत में ज्यादा विदेशी निवेशक आएंगे.
किस शेयर में आई कितनी गिरावट?
बाजार खुलने पर हिंदुस्तान जिंक के शेयर 10 प्रतिशत, हिंदुस्तान कॉपर के 18 प्रतिशत से ज्यादा, हिंदुस्तान एल्युमिनियम के लगभग 5 प्रतिशत और हिंडाल्को के 7 प्रतिशत गिर गए. हालांकि, डिफेंस शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. BEL और डेटा पैटर्न्स जैसे शेयर लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. मेटल शेयरों में भी रिकवरी हुई और वे हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.
और पढ़ें
- चीन की निकलेगी हेकड़ी! केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, रेयर अर्थ कॉरिडोर को लेकर की घोषणा
- Budget 2026: सेमीकंडक्टर मिशन 2.O के लिए 40000 करोड़, ऑटो सेक्टर के लिए निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान
- Budget 2026: बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा, जानें वाराणसी समेत किन राज्यों को मिली रेलवे सौगात?