menu-icon
India Daily

महिला के कपड़े उतरवाए... बाल काटे, चप्पल की माला पहनाकर कराई परेड; शर्मनाक वीडियो कर दिया वायरल

महाराष्ट्र के उल्लासनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया. यह पूरी घटना मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में के बाद हुई है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
महिला के कपड़े उतरवाए... बाल काटे, चप्पल की माला पहनाकर कराई परेड; शर्मनाक वीडियो कर दिया वायरल
Courtesy: ai generated

महाराष्ट्र के उल्लास नगर में एक बेहद ही परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विट्ठलवाड़ी इलाके के एक मंदिर में प्रवेश को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद शुरू हुआ था. और यह इतना ज्यादा बढ़ गया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और 7 आरोपियों पर केस भी दर्ज किया है. इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है

महिला को अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक विवाद के बाद महिला पर एक ग्रुप ने हमला कर दिया. यही नहीं आरोप लगाए गए हैं कि महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया. उसके बाल काटे और चप्पलों की माला पहनने के लिए मजबूर किया गया. बात यहीं नहीं रुकी बल्कि इसके बाद महिला को अर्धनग्न अवस्था में इलाके में घुमाया भी गया. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिाय पर वायरल हो गया जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. 

पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस

इस पूरी घटना की पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है. मामले से जुड़े 7 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही अन्य सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो मामले में आरोपियों पर कई धाराएं लगाई गईं हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही परिवार एक ही समुदाय से आते हैं. दोनों के बीच ये विवाद मंदिर में प्रवेश के नियमों को लेकर असहमति के तौर पर हुआ था जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया.

पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की कही बात

पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कहा कि किसी भी आरोपी को बख्सा नहीं जाएगा. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकि अन्य संदिग्दों को पकड़ने की कोशिश भी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. मामले में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.