त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ का ऑफिस में निधन, आत्महत्या का संदेह
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का सोमवार को आगरतला में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के अपने ऑफिस में निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर IPS अधिकारी अपने ऑफिस के कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए.
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का सोमवार को आगरतला में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के अपने ऑफिस में निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर IPS अधिकारी अपने ऑफिस के कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए. इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला माना जा रहा है, हालांकि मौत की असल वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
अनुराग धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फॉरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा.
Also Read
कौन थे अनुराग धनखड़?
अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और त्रिपुरा कैडर के थे. उन्होंने मई 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था. इससे पहले वे राज्य में इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख थे. उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की थी. वे अनुभवी और पेशेवर पुलिस अधिकारी माने जाते थे.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर होगी साफ:
राज्य के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अचानक मौत ने पूरे पुलिस बल और सरकारी अधिकारियों को गहरे सदमे में डाल दिया है. इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. पुलिस आगे की जांच कर रही है.