menu-icon
India Daily

'iPhone दिलाऊंगा, अगर तू मेरे साथ...' त्रिपुरा में महिला के साथ दरींदगी, झांसा देकर किया आदिवासी महिला के साथ बलात्कार

त्रिपुरा में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और मोबाइल दुकान मालिक पर आदिवासी महिला संग रेप करने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने iPhone गिफ्ट करने का लालच देकर उसके साथ होटल में जबरदस्ती की.

babli
Edited By: Babli Rautela
'iPhone दिलाऊंगा, अगर तू मेरे साथ...' त्रिपुरा में महिला के साथ दरींदगी, झांसा देकर किया आदिवासी महिला के साथ बलात्कार
Courtesy: AI

त्रिपुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और मोबाइल दुकान मालिक पर आदिवासी महिला से साथ रेप करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती की और फिर उसे महंगा iPhone देने का लालच देकर अगरतला बुलाया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे होटल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई. 

फेसबुक से शुरू हुई बातचीत

अमतली पुलिस स्टेशन के अधिकारी इंस्पेक्टर परितोष दास ने बताया कि, आरोपी धलाई जिले के कमलपुर इलाके का रहने वाला है. वह अगरतला में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी जाना जाता है. बताया गया कि कुछ महीने पहले आरोपी की पहचान एक आदिवासी महिला से फेसबुक पर हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच नॉर्मल बातचीत होती रही. लेकिन धीरे धीरे आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार महिला से संपर्क में था और उसे अपने करीब लाने की कोशिश कर रहा था.

iPhone का लालच देकर बुलाया अगरतला

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरोपी ने उसे अगरतला आने के लिए कहा और महंगा iPhone गिफ्ट करने का वादा किया. महिला शनिवार सुबह दवाइयां खरीदने के बहाने ट्रेन से अगरतला पहुंची थी. जब वह बदरघाट रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरोपी वहां महंगी बाइक लेकर मौजूद था. महिला को उम्मीद थी कि वह उसे तय जगह पर ले जाएगा लेकिन आरोप है कि आरोपी उसे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ले गया.

महिला ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. घटना के बाद किसी तरह महिला वहां से निकलने में सफल रही. इसके बाद वह सीधे पश्चिम अगरतला महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.